लाइव न्यूज़ :

काबुल हवाईअड्डा जा रहे भारतीयों को हिरासत में लिया गया, बाद में छोड़ा गया: खबरें

By भाषा | Updated: August 21, 2021 16:17 IST

Open in App

भारतीयों के एक समूह को रोककर पूछताछ और यात्रा दस्तावेजों के सत्यापन के लिए शनिवार को काबुल हवाईअड्डे के पास किसी अज्ञात जगह पर ले जाये जाने की सूचना मिलने पर भारत में भ्रम और चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गयी। हालांकि, बाद में पता चला कि इन भारतीयों को छोड़ दिया गया है। काबुल में बदलते हालात पर नजर रख रहे लोगों ने बताया कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारतीयों को नुकसान पहुंचने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। अफगानिस्तान की मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, ये भारतीयों उन 150 लोगों में शामिल थे जो काबुल हवाईअड्डे की ओर जा रहे थे और उसी दौरान तालिबान लड़ाकों ने उन्हें रोका। ‘काबुल नाउ’ समाचार पोर्टल ने पहले खबर दी थी कि समूह का तालिबान लड़ाकों ने ‘‘अपहरण’’ कर लिया है लेकिन बाद में खबर अद्यतन करते हुए कहा कि सभी लोगों को छोड़ दिया गया है और वे सभी काबुल हवाईअड्डे की ओर जा रहे हैं। काबुल में बदलते हालात पर नजर रखने वाले लोगों ने बताया कि भारतीयों को पूछताछ के लिए ले जाया गया था और मौजूदा हालात में यह कोई असमान्य बात नहीं है। इस मामले को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या टिप्पणी नहीं आयी है। इसबीच, भारत ने शनिवार को काबुल से करीब 80 भारतीयों को भारतीय वायुसेना के सैन्य विमान की मदद से बाहर निकाला है। उन्होंने बताया कि काबुल से भारतीयों को लेकर उड़ान भरने के बाद विमान ताजिकिस्तान के दुशांबे में उतरा। उन्होंने बताया कि विमान के आज शाम तक गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर पहुंचने की संभावना है। काबुल पर रविवार को तालिबान का कब्जा होने के बाद से अभी तक भारत वहां से राजदूत और दूतावास के अन्य कर्मियों सहित करीब 200 लोगों को भारतीय वायुसेना के दो सी-17 विमानों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील