लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी की 77 वीं जयंती पर भारतीय युवा कांग्रेस देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी

By भाषा | Updated: August 19, 2021 20:19 IST

Open in App

भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77 जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर, खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह समेत कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। आईवाईसी के बयान के अनुसार शुक्रवार को इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए एक विशेष फोटो प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था और वह 1984 से 1989 तक प्रधानमंत्री रहे थे। सन् 1991 में एक चुनाव अभियान के दौरान लिट्टे ने उनकी हत्या कर दी थी। भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है। बयान में कहा गया है, ‘‘ देशभर में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ‘सद्भावना दिवस’ पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। फोटो प्रदर्शनी, सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम, ‘रन फोन नेशन’, रक्तदान शिविर आदि कार्यक्रम राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित किये जाएंगे।’’ भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत की उनकी दिशादृष्टि को लेकर याद किया एवं उन्हें ‘ देश में सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार क्रांति का जनक’ बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"आप तो पहले से ही नंगे हो, तो कपड़े उतारने की ज़रूरत क्या पड़ी?", एआई समिट में ‘शर्टलेस’ प्रोटेस्ट को लेकर PM मोदी का कांग्रेस पर तंज

भारतएआई समिट के विरोध को लेकर इंदौर में कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, चले पत्थर, टमाटर, पुलिस ने संभाला मोर्चा, VIDEO

भारत'नेपाल के GenZ विरोध प्रदर्शन से प्रेरित थे कांग्रेस कार्यकर्ता, चल रही थी साजिश', AI समिट में हुई अफरा-तफरी पर पुलिस का बयान

भारतसुरक्षा पर सवाल, एआई इम्पैक्ट समिट में नग्न होकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, वीडियो

भारतRahul Mamkootathil: केरल युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, मलयालम अभिनेत्री ने लगाया था उत्पीड़न का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?