लाइव न्यूज़ :

भारतीय युवा कांग्रेस ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में पेट्रोलियम मंत्रालय के सामने प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: September 2, 2021 16:17 IST

Open in App

भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस समेत ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में बृहस्पतिवार को पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का यह जुलूस रायसीना रोड पर भारतीय युवा कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ था और इसे शास्त्री भवन के सामने पुलिस अवरोधक के जरिए रोक दिया गया। पेट्रोलियम मंत्रालय शास्त्री भवन में स्थित है। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि भारत के लोग महंगाई से जूझ रहे हैं जबकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार कर संग्रह में जुटी है। उन्होंने कहा, ‘‘जनता को बड़े सपने दिखाकर मोदी सरकार सत्ता में आई। लेकिन आज गरीबों के लिए महंगा रसोई गैस सिलेंडर खरीदना मुश्किल हो गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महंगाई लगातार बढ़ रही है और रसोई गैस सिलेंडर की कीमत जल्द ही 1000 रुपये के पार जाने वाली है। पेट्रोल-डीजल के दामों में भी आग लग रही है।’’ भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के शासन में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें दोगुनी से अधिक हो गई हैं। आईवाईसी के राष्ट्रीय महासचिव और इसके दिल्ली प्रभारी भैया पवार, दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रणविजय सिंह और कई अन्य नेताओं और संगठन के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील