लाइव न्यूज़ :

भारतीय लेखिका एनी जैदी ‘नाइन डॉट्स प्राइज’ 2019 का विजेता घोषित, 1,00,000 डॉलर का वैश्विक पुस्तक पुरस्कार जीता

By भाषा | Updated: May 29, 2019 12:45 IST

यह एक प्रतिष्ठित पुस्तक पुरस्कार है जो विश्व भर के समसामयिक मुद्दों को उठाने वाले नवोन्मेषी विचारों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। मुंबई की रहने वाली जैदी एक स्वतंत्र लेखिका हैं। वह रिपोर्ताज, निबंध, लघु कहानियां, कविताएं और नाटक लिखती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयह पुस्तक भारत में उनके समसामयिक जीवन के अनुभवों में रचे-बसे स्मरण और घर एवं संपत्ति की अवधारणा को तलाश करते रिपोर्ताज का मिश्रण है।इस पुरस्कार के लिए प्रतिभागियों को 3,000 शब्द में एक विषय पर निबंध लिखना होता है।

भारतीय लेखिका एनी जैदी को बुधवार को एक लाख डॉलर के ‘नाइन डॉट्स प्राइज’ 2019 का विजेता घोषित किया गया।

यह एक प्रतिष्ठित पुस्तक पुरस्कार है जो विश्व भर के समसामयिक मुद्दों को उठाने वाले नवोन्मेषी विचारों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। मुंबई की रहने वाली जैदी एक स्वतंत्र लेखिका हैं। वह रिपोर्ताज, निबंध, लघु कहानियां, कविताएं और नाटक लिखती हैं।

उन्हें यह पुरस्कार उनकी प्रविष्टि ‘ब्रेड,सीमेंट, कैक्टस’ के लिए दिया गया है। यह पुस्तक भारत में उनके समसामयिक जीवन के अनुभवों में रचे-बसे स्मरण और घर एवं संपत्ति की अवधारणा को तलाश करते रिपोर्ताज का मिश्रण है।

ऐनी (40) ने कहा कि ‘नाइन डॉट्स प्राइज’ जिस तरह से नए लोगों को बिना सीमा या अंकुश के सोचने के लिए प्रोत्साहित करता है उससे वह काफी प्रभावित हुईं। इस पुरस्कार के लिए प्रतिभागियों को 3,000 शब्द में एक विषय पर निबंध लिखना होता है।

नॉन डॉट्स प्राइज के विजेता को अपने जवाब को एक पुस्तक के रूप में ढालने के लिए सहयोग दिया जाता है जिसे कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस (सीयूपी) प्रकाशित करता है और उन्हें कैंब्रिज विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर रिसर्च इन आर्ट्स, सोशल साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज (सीआरएएसएसएच) में कुछ समय बिताने का मौका दिया जाता है। 

टॅग्स :मुंबईब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील