लाइव न्यूज़ :

भारत की इंद्री व्हिस्की ने 'विश्व की सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की' का प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया, दिग्गज ब्रॉण्ड्स को छोड़ा पीछे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 2, 2023 12:24 IST

'व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड्स' एक वार्षिक कार्यक्रम है। इस अवार्ड्स में दुनिया भर की 100 से अधिक व्हिस्की किस्मों को पेश किया जाता है। इसमें भारतीय व्हिस्की, 'इंद्री' को साल 2023 में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की के खिताब से सम्मानित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय व्हिस्की 'इंद्री' ने अपना परचम बुलंद किया 'विश्व की सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की' का प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया 'इंद्री' भारत के हरियाणा में पिकाडिली डिस्टिलरीज का एक स्थानीय ब्रांड है

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे प्रतिष्ठित व्हिस्की चखने की प्रतियोगिताओं में से एक में भारतीय व्हिस्की 'इंद्री' ने अपना परचम बुलंद किया है। भारतीय व्हिस्की, 'इंद्री' को साल 2023 के 'व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड्स' में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की के खिताब से सम्मानित किया गया है।

 'इंद्री' भारत के हरियाणा में पिकाडिली डिस्टिलरीज का एक स्थानीय ब्रांड है। साल 2021 में भारत की पहली ट्रिपल-बैरल सिंगल माल्ट व्हिस्की के रूप में लॉन्च की गई 'इंद्री-ट्रिनी' की ख्याति अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है। द संडे गार्जियन के अनुसार, पिछले दो वर्षों में, इंद्री ने 14 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। ये बताता है कि भारतीय व्हिस्की 'इंद्री' ने अपने स्वाद से पूरी दुनिया में व्हिस्की के शौकिनों पर अपनी छाप छोड़ी है।

बता दें कि  'व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड्स' एक वार्षिक कार्यक्रम है। इस अवार्ड्स में दुनिया भर की 100 से अधिक व्हिस्की किस्मों को पेश किया जाता है। एक ज्यूरी इन सबका बेहद बारीकी से मूल्यांकन करती है। भारतीय व्हिस्की 'इंद्री' के दिवाली कलेक्टर संस्करण 2023 ने इस प्रतियोगिता में स्कॉच, बोरबॉन, कैनेडियन, ऑस्ट्रेलियाई और ब्रिटिश सिंगल माल्ट सहित कई अन्य दिग्गज प्रतिस्पर्धियों को पछाड़कर प्रतिष्ठित शीर्ष पुरस्कार प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में कई श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाते हैं। सभी श्रेणियों में कई राउंड में कठोर परीक्षण के बाद एल्को-बेव उद्योग के कुछ शीर्ष निर्माताओं और प्रभावशाली लोगों का एक पैनल प्रत्येक श्रेणी में एक व्हिस्की को सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की घोषित करता है। 

इंद्री दिवाली कलेक्टर संस्करण 2023 एक पीटेड भारतीय एकल माल्ट है जो खास किस्म के जौ से बनी है। इसे भारत में तैयार किए गए पारंपरिक तांबे के बर्तनों में बनाया जाता है। भारत में उपलब्ध सबसे बेहतरीन सिंगल माल्ट व्हिस्की में से एक  'इंद्री' को बनाने का तरीका और इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले तत्व इसे खास बनाते हैं। इंद्री व्हिस्की बनाने की प्रक्रिया में विभिन्न प्रकार के एक्स-बोरबॉन फर्स्ट-फिल, वर्जिन ओक, एक्स-वाइन और एक्स-शेरी पीपों को शामिल किया जाता है। दिल्ली में इसके 750 एमएल बोतल की कीमत 3700 रुपये है।

टॅग्स :शराबभारतहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप