लाइव न्यूज़ :

Indian Railways: क्या बदल गया 13000 ट्रेनों का टाइम टेबल? रेलवे ने जारी किया ये बयान

By स्वाति सिंह | Updated: November 3, 2020 10:31 IST

रेलवे की ओर से बयान जारी किया गया है, जिसमें रेलवे ने नए टाइम टेबल वाली खबर को पूरी तरह से गलत और भ्रम फैलाने वाला बताया है। इसके साथ ही विभाग ने कहा कि अगले आदेश तक भारतीय रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाती रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबीते दिनों खबर थी कि भारतीय रेलवे ने 1 नवंबर 2020 से 13000 ट्रेनों का टाइम टेबल बदलने का ऐलान किया है। रेलवे विभाग ने इस खबर को सिरे से नकारते हुए ख़ारिज किया है।

नई दिल्ली: बीते दिनों खबर थी कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 1 नवंबर 2020 से 13000 ट्रेनों का टाइम टेबल बदलने का ऐलान किया है। लेकिन इसी बीच रेलवे विभाग ने इस खबर को सिरे से नकारते हुए ख़ारिज किया है। विभाग ने बताया कि यह खबर पूरी तरह से निराधार और भ्रम फैलाने वाली है। विभाग की ओर से किसी भी ट्रेन के समय में बदलाव नहीं किया जा रहा है। देशभर में फैले कोरोना संकट की वजह से ट्रेनों का नियमित संचालन नहीं हो रहा है इस समय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए ट्रेन का संचालन कर रही है।

बता दें रेलवे की ओर से बयान जारी किया गया है, जिसमें रेलवे ने नए टाइम टेबल वाली खबर को पूरी तरह से गलत और भ्रम फैलाने वाला बताया है। इसके साथ ही विभाग ने कहा कि अगले आदेश तक भारतीय रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाती रहेगी। स्पेशल ट्रेनों की मांग की रेलवे बोर्ड लगातार समीक्षा कर रहा है। ये सभी स्पेशल ट्रेनें यात्रियों की जरूरत और सुविधा को ध्यान में रखकर चलाई जा रही हैं।

गौरतलब है कि पहले खबर थी कि रेलवे कई ट्रेनों का टाइम बदलने जा रहा है। ट्रेनों की टाइमिंग में 15 मिनट से लेकर 2 घंटे तक का चेंज है। यूपी-बिहार से होकर गुजरने वाली कुछ पूजा स्पेशल ट्रेनों के समय में जरूर बदलाव हो रहा है। कुछ पुरानी ट्रेनों को सुपरफास्ट ट्रेन बना दिया गया है। फिलहाल रेलवे ने इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया है।

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?