लाइव न्यूज़ :

मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, दिल्ली से कटड़ा जाने वाली ट्रेन की इस तारीख से फिर हो रही है शुरुआत

By विनीत कुमार | Updated: October 10, 2020 14:30 IST

भारतीय रेलवे ने दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। इसे 15 अक्टूबर से शुरू किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली से माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 15 अक्टूबर से होगी शुरूमंगलवार को छोड़कर हफ्ते के 6 दिन चलेगी ये ट्रेन, दिल्ली से सुबह 6 बजे होगी रवाना

नवरात्रि का त्योहार शुरू होने से ठीक पहले मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर आई है। भारतीय रेलवे ने अब दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के बाद इस ट्रेन को भी बंद किया गया था। बहरहाल अब इसे 15 अक्टूबर से दोबारा चलाने का फैसला लिया गया है।

भारतीय रेलवे के अनुसार नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (22439/22440) मंगलवार को छोड़कर हफ्ते के 6 दिन चलेगी। यही व्यवस्था पहले भी थी।

ट्रेन सुबह 6 बजे नई दिल्ली से चलेगी और दोपहर 2 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन पहुंचेगी। इस दौरान ये अंबाला कैट जक्शन, लुधियाना और जम्मू तवी स्टेशन से होकर गुजरेगी। यही ट्रेन फिर श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से दोपहर बाद 3 बजे चलेगी और रात में 11 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। 

इसके अलावा कुछ और स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत अगले कुछ दिनों में की जा रही है। इसमें नई दिल्ली-कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल शामिल है। यह ट्रेन रोज चलेगी। इसकी शुरुआत 15 अक्टूबर से होगी। दिल्ली से ये ट्रेन सुबह 7.40 बजे चलेगी और कालका से ये ट्रेन शाम 5.45 पर खुलेगी।

साथ ही नई दिल्ली-देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल की भी शुरुआत 15 अक्टूबर से होने जा रही है। यह ट्रेन भी रोजाना चलेगी। नई दिल्ली से ये ट्रेन सुबह 6.45 बजे खुलेगी, जबकि देहरादून से इस ट्रेन के खुलने का समय शाम 4.55 बजे होगा।

हजरत निजामुद्दीन-पुणे-हजरत निजामुद्दीन दर्शन एक्सप्रेस एसी स्पेशल ट्रेन की भी शुरुआत 16 अक्टूबर से हो रही है। हजरत निजामुद्दीन से ये ट्रेन हर शुक्रवार को रात 9.35 बजे चलेगी, जबकि पुणे से ये ट्रेन हर रविवार को शाम 5.15 बजे चलेगी। 

टॅग्स :भारतीय रेलवैष्णो देवी मंदिरनई दिल्ली रेलवे स्टेशनकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर