लाइव न्यूज़ :

कोरोना से जंग के लिए बुलेट ट्रेन की बिल्डिंग का होगा इस्तेमाल, 168 कमरों के साथ ये होंगी ये सुविधाएं 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2020 22:09 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार तक देश में 16 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है वहीं इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 694 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रालय ने बताया कि आज देश में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 90 नए मामले आए हैं। 44 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है।

नई दिल्ली: कोरोना से जंग के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला किया है। वड़ोदरा के मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल प्रोजेक्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की बिल्डिंग अब कोरोना वायरस के जंग के लिए इस्तेमाल की जाएगी। यह जानकारी भारतीय रेलवे ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल से ट्वीट कर बताया है। 

रेलवे के मुताबिक इस बिल्डिंग में कुल 168 कमरे हैं। इन कमरों में कुल 334 बेड और 12 बडे कॉमन रूम की सुविधा मुहैया कराया गया है।  

  

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार तक देश में 16 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है वहीं इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 694 हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि आज देश में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 90 नए मामले आए हैं। मंत्रालय ने रात आठ बजे ताजा बयान में बताया कि देश में अभी तक 16 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल 633 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है, वहीं 44 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। वहीं एक व्यक्ति दूसरी जगह चला गया है। बुधवार को संक्रमित लोगों की संख्या 606  थी। 

हरियाणा के पानीपत जिले में गुरुवार को कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति संक्रमित पाया गया। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या 18 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पानीपत में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या तीन पहुंच गई है।

गुड़गांव से पॉजिटिव मामलों की संख्या 10 है। फरीदाबाद से दो मामले सामने आये है और पलवल, पंचकूला और सोनीपत में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। 120 लोगों की जांच रिपोर्टों की प्रतीक्षा है। इससे पूर्व पानीपत से 21 वर्षीय एक नर्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। वह गुड़गांव में एक निजी अस्पताल में कार्यरत है।

कोविड—19 संक्रमण के चार नये मामले आये : संक्रमितों की संख्या 43 हुई

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नये मामले सामने आने के साथ ही इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 43 हो गयी है। उनमें से 14 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के पांच नये मामले सामने के साथ ही अब तक राज्य में कोविड—19 संक्रमित लोगों की संख्या 43 हो गयी है।

इनमें नोएडा में 14, आगरा में नौ, लखनऊ में आठ, गाजियाबाद में तीन, पीलीभीत में दो, बागपत, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, वाराणसी, कानपुर, जौनपुर और शामली का एक—एक मरीज शामिल है। उन्होंने उनमें से 14 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो जाने का जिक्र करते हुए बताया कि उनमें आगरा के सात, नोएडा के चार, गाजियाबाद के दो तथा लखनऊ का एक व्यक्ति शामिल है।

बाकी का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना की आठ टेस्टिंग लैब शुरू हो चुकी हैं। करीब 50 हजार लोग जहां—जहां रेफर किये गये थे, वे सामान्य हो चुके हैं। लगभग 30 हजार लोग निगरानी में हैं। उन पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर