लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, राजधानी-शताब्दी सहित ये 28 ट्रेने 9 मई से बंद, देखें पूरी लिस्ट

By विनीत कुमार | Updated: May 6, 2021 20:24 IST

नॉर्दर्न रेलवे ने 28 ट्रेनों को अगले आदेश तक रद्द करने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 9 मई से रद्द हो जाएंगी। इसमें राजधानी सहित शताब्दी और दुरंतो जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे के अनुसार कोरोना के बढ़ते मामलों और यात्रियों की कम संख्या के कारण रद्द की गई ट्रेंने9 मई से 28 ट्रेनों को उत्तर रेलवे ने अगले आदेश तक रद्द रखने का फैसला किया हैउत्तर रेलवे की ओर से रद्द की गई ट्रेनों में राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी ट्रेनें भी शामिल

कोरोना के देश में बढ़ते मामलों के बीच उत्तर रेलवे ने बड़ी घोषणा की है। नॉर्दर्न रेलवे ने दरअसल 28 ट्रेनों को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला किया है। कम यात्राएं और देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को इसकी वजह बताया गया है। रेलवे की ओर से बताया गया है कि ये ट्रेनें 9 मई से अगले आदेश तक बंद रहेंगी।

भारत इन दिनों कोरोमा महामारी की चपेट में है और हर रोज तीन से चार लाख तक के नए मामले देश में सामने आ रहे हैं। इससे पहले सेंट्रल रेलवे ने 10 मई तक रद्द ट्रेनों को आगे भी रद्द रखने की घोषणा की थी। नए आदेश के अनुसार सेंट्रल रेलवे ने कई ट्रेनों को 30 जून तक रद्द करने की घोषणा की थी।

बहरहाल, उत्तर रेलवे की ओर से रद्द की गई ट्रेनों में राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं। इसमें 8 शताब्दी ट्रेन, दो दुरंतो ट्रेन और दो राजधानी स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट

1. शताब्दी स्पेशल (नई दिल्ली से भोपाल के बीच)2. शताब्दी स्पेशल (नई दिल्ली से कालका के बीच, ट्रेन संख्या- 02005)3. शताब्दी स्पेशल (नई दिल्ली से कालका, 02011)4. शताब्दी स्पेशल (नई दिल्ली से अमृतसर, 02013)5. शताब्दी स्पेशल (नई दिल्ली से देहरादून)6. शताब्दी स्पेशल (नई दिल्ली से अमृतसर, 02029)7. शताब्दी स्पेशल (नई दिल्ली से काठगोदाम, उत्तराखंड)8. शताब्दी स्पेशल (नई दिल्ली से चंडीगढ़)9. जन शताब्दी स्पेशल (नई दिल्ली से देहरादून)10. जन शताब्दी स्पेशल (नई दिल्ली से उना, हिमाचल प्रदेश)11. दुरंतो स्पेशल (नई दिल्ली से पुणे)12. दुरंतो स्पेशल (नई दिल्ली से जम्मू तवी)13. कोटा-डीडीएन स्पेशल (नई दिल्ली से कोटा)14. राजधानी स्पेशल (नई दिल्ली से चेन्नई, 12 मई से रद्द)15. राजधानी स्पेशल (नई दिल्ली से बिलासपुर, छत्तीसगढ़)16. NDLS-SVDK EXP SPL (नई दिल्ली से कटरा)17. DEE-BKN SPL (नई दिल्ली से बीकानेर)18. श्री शक्ति स्पेशल (नई दिल्ली से कटरा)19. सैनिक स्पेशल एक्सप्रेस (नई दिल्ली से जयपुर)20. DDN FESTIVAL SPL (नई दिल्ली से देहरादून)21. सिद्धाबली स्पेशल (नई दिल्ली से कोटद्वार)22. रेल मोटर स्पेशल (कालका से शिमला)23. FESTIVAL SPL (कालका से शिमला)24. हिमाचल एक्सप्रेस स्पेशल (नई दिल्ली से दौलतपुर चौक, हिमाचल प्रदेश)25. YNRK-JAT EXP SPL (ऋषिकेश से जम्मू तवी)26. हेमकुंट स्पेशल (ऋषिकेश से कटरा)27. SASN-FZR EXP SPL (मोहाली से फिरोजपुर)28. वंदे भारत (नई दिल्ली से कटरा)

टॅग्स :भारतीय रेलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील