लाइव न्यूज़ :

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, इस महीने से चलेगी कई नई ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट

By अमित कुमार | Updated: February 2, 2021 18:49 IST

इंडियन रेलवे फरवरी महीने में कुछ नई ट्रने शुरू करने जा रहा है। रेल मंत्रालय के इस फैसले से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देरेल यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे इस महीने से कुछ नई ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। रेलवे के मुताबिक इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा।अगले महीने होली होने के कारण यात्रियों की संख्या में बढ़ा इजाफा हो सकता है।

देशभर में फैली महामारी के बीच इंडियन रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने कई ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ा दी है। इसके अलावा फरवरी यानी कि इस महीने से कई रूटों पर नई ट्रेनों के चलाने की योजना भी है। कोरोना महामारी की वजह से अभी भी कई जगहों पर ट्रेनों का संचालन बेहद कम है। ऐसे में यात्रियों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।  

करीब 11 माह बाद स्पेशल त्रिवेणी एक्सप्रेस आज से शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही कई और ट्रेनें भी चलाए जाने की पूरी संभावना है। रेलवे ने इसे लेकर तैयारी कर ली है। ट्रेने कम होने के कारण यात्रियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को राहत जरूर मिलेगी। 

फरवरी में चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट

02315- कोलकाता-उदयपुर सिटी स्पेशल03402- दानापुर-भागलपुर स्पेशल 03419- भागलपुर-मुजफ्फरपुर स्पेशल 03420- मुजफ्फरपुर-भागलपुर स्पेशल02316- उदयपुर सिटी-कोलकाता स्पेशल 03165- कोलकाता-सीतामढ़ी स्पेशल03166- सीतामढ़ी-कोलकाता स्पेशल 02361- आसनसोल-सीएसटी मुंबई स्पेशल 02362- सीएसटी मुंबई-आसनसोल स्पेशल 03416 पटना -मालदा टाउन स्पेशल03425 मालदा टाउन-सूरत स्पेशल03418 मालदा टाउन दीघा स्पेशल03508 गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल02336 लोकमान्य तिलक-भागलपुर लोकमान्य तिलक स्पेशल 

बजट में रेलवे के लिए रिकॉर्ड 1.10 लाख करोड़ रुपये

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को रेलवे के लिए 1.10 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि की घोषणा की, जिसमें से 1.07 लाख करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे मालगाड़ियों के अलग गलियारों के चालू होने के बाद उनका मौद्रिकरण करेगी। सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2021-22 पेश करते हुए कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान देशभर में आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए रेलवे द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना की। 

टॅग्स :भारतीय रेलरेल बजटभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?