लाइव न्यूज़ :

Indian Railway Update: 1 दिसंबर से तीन महीने के लिए ये 10 ट्रेनें हुईं रद्द, देखें पूरी लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2021 13:11 IST

पश्चिमी रेलवे ने 1 दिसंबर से कुछ ट्रेनों को अगले तीन महीने के लिए रद्द करने का फैसला किया है। रद्द किए जा रहे ट्रेनों की सूची जारी की गई है। देखिए पूरी लिस्ट...

Open in App

मुंबई: भारतीय रेलवे ने अगले महीने (दिसंबर 2021) से कुछ स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। रेलवे के अनुसार ये ट्रेनें फरवरी 2022 तक तीन महीने के लिए रद्द रहेंगी। पश्चिमी रेलवे (WR) ने घोषणा की है कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच दौड़ने वाली छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 2022 तक सर्दियों में परिचालन कारणों से रद्द कर दी जाएंगी। 

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने रद्द की गई ट्रेनों की पूरी सूची के साथ यह जानकारी दी। 1 दिसंबर से रद्द की जाने वाली विशेष ट्रेनों की पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं- 

- ट्रेन संख्या 09017 (बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार साप्ताहिक विशेष) प्रत्येक बुधवार को चलने वाली गाड़ी 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।

- ट्रेन संख्या 09018 (हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस-साप्ताहिक विशेष) प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली गाड़ी 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।

- ट्रेन संख्या 09403 (अहमदाबाद-सुल्तानपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन) प्रत्येक मंगलवार को चलने वाली गाड़ी 7 दिसंबर, 2021 से 22 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।

- ट्रेन संख्या 09404 (सुल्तानपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल) 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी। ये ट्रेन हर बुधवार को चलती है।

- ट्रेन संख्या 09407 (अहमदाबाद-वाराणसी साप्ताहिक विशेष ट्रेन) 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी। ये गाड़ी प्रत्येक गुरुवार को चलती है।

- ट्रेन संख्या 09408 (वाराणसी-अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन) जो प्रत्येक शनिवार को चलती है, 4 दिसंबर 2021 से 26 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

- ट्रेन संख्या 09111 (वलसाड-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल) प्रत्येक मंगलवार को चलती है। ये ट्रेन 7 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

- ट्रेन संख्या 09112 (हरिद्वार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल) 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी। ये हर बुधवार को चलती है।

- ट्रेन संख्या 04309 (उज्जैन-देहरादून साप्ताह में दो दिन) 2 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी। ये ट्रेन हर हफ्ते बुधवार और गुरुवार को चलती है।

- ट्रेन संख्या 04310 (देहरादून-उज्जैन विशेष) 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी। ये ट्रेन भी हफ्ते में दो दिन मंगलवार और बुधवार को चलती है।

टॅग्स :भारतीय रेलआईआरसीटीसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार