लाइव न्यूज़ :

यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें! 2 दिन बाद से कई ट्रेनें फिर से होंगी बहाल; कई एक्‍सप्रेस और पैसेंजर गाड़ियों के चलने से हरिद्वार, वाराणसी, आगरा, छपरा के यात्रियों को होगी सहूलियत

By आजाद खान | Updated: February 26, 2022 16:23 IST

Indian Railway Train Timetable : रेलवे ने कोहरे को देखते हुए पिछले साल 1 दिसंबर से इन ट्रेनों को बंद किया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रेलवे ने 1 मार्च से कई ट्रेनों को फिर से चलाने की घोषणा की है। इससे उत्तर भारतीयों को काफी सहुलियत होगी।इन ट्रेनों में एक्‍सप्रेस ट्रेन के साथ पैसेंजर ट्रेने भी शामिल हैं।

लखनऊ:भारतीय रेल (Indian Railway) ने उत्तर भारतीयों को बड़ी सौगात दिया है। रेलवे ने 1 मार्च से कई ट्रेनों को फिर से चालू करने की घोषणा की है। इस घोषणा से बिहार, वाराणसी, हरिद्वार और देहरादून के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। कोहरे के कारण भारतीय रेल ने कई ट्रेनों को पिछले साल दिसंबर में बंद कर दिया था, लेकिन अब कोहरे के कम होने से रेलवे उन ट्रेनों को फिर से चलाने जा रही है। हालांकि इन ट्रेनों के संशोधित टाइमटेबल के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि ये ट्रेन अपनी पुराने टाइमटेबल पर ही चलेंगी। 

कौन-कौन सी ट्रेन फिर से चलेगी

जानकारी के मुताबिक, भारतीय रेल ने लखनऊ-छपरा एक्‍सप्रेस, उत्‍सर्ग एक्‍सप्रेस और वाराणसी-बरेली एक्‍सप्रेस को 1 मार्च से चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों के चलने से हरिद्वार, देहरादून, वाराणसी, छपरा के यात्रियों को काफी फायदा होगा। इसके साथ बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, पटना-कोटा एक्सप्रेस, लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस, धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस और जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस को भी चालू करने की योजना है। 

एक्‍सप्रेस के साथ कई पैसेंजर ट्रेनें भी होंगी बहाल

रेलवे ने कोहरे के कारण पिछले साल 1 दिसंबर से कई पैसेंजर ट्रेनों को भी रोक दिया था। यही नहीं कई ट्रेनों के रूट को भी बदल दिया गया था। इन पैसेंजर ट्रेनों में पटना-कोटा एक्सप्रेस,लखनऊ-आगरा इंटरसिटी, न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस, लखनऊ -मेरठ सिटी इंटरसिटी, अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस, ट्रेन 14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी एक्सप्रेस और अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस शामिल हैं। इन सभी पैसेंजर ट्रेनों को 1 मार्च 2022 से फिर से बहाल कर दिया जाएगा। ऐसे में जो लोग अपना टिकट करवाना चाहते हैं, वे करवा सकते हैं।  

टॅग्स :भारतीय रेलIndian Railway Station Development CorporationबिहारवाराणसीHaridwar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप