लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में विश्वविद्यालय परिसर की झील से बरामद हुआ भारतीय मूल की छात्रा का शव

By भाषा | Updated: January 28, 2020 06:03 IST

जेरी इस साल स्नातक का पाठ्यक्रम पूरा करने वाली थी और वह दंत चिकित्सा में अध्ययन करना चाहती थी। स्थानीय खबरों के मुताबिक झील में दुर्घटनावश गिरने के चलते जेरी की मौत हुई होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देजेरी के रिश्तेदार केरल में रहते हैं।अधिकारियों ने उसके खतरे में होने को मानते हुए बृहस्पतिवार को एक चेतावनी जारी की थी।

अमेरिकी प्रांत इंडियाना में स्थित एक शीर्ष विश्वविद्यालय के परिसर से 21 वर्षीय भारतीय मूल की एक छात्रा का शव बरामद किया गया है। सीबीएस मीनेसोटा की खबर के मुताबिक एनरोज जेरी नाम की छात्रा नोट्रे डेम विश्वविद्यालय की छात्रा थी। वह एक पारंगत संगीतकार भी थी। वह 21 जनवरी से लापता थी।जेरी के रिश्तेदार केरल में रहते हैं। अधिकारियों ने उसके खतरे में होने को मानते हुए बृहस्पतिवार को एक चेतावनी जारी की थी। विश्वविद्यालय के मीडिया संबंध कार्यालय, नोट्रे डेम न्यूज ने एक बयान में कहा, ‘‘जेरी मंगलवार शाम से लापता थी और नोट्रे डेम पुलिस ने उसका पता लगाने के लिए कई सुरागों पर काम किया था।’’जन सुरक्षा कर्मियों ने परिसर में स्थित झील में शुक्रवार को उसका शव पाया। जेरी इस साल स्नातक का पाठ्यक्रम पूरा करने वाली थी और वह दंत चिकित्सा में अध्ययन करना चाहती थी। स्थानीय खबरों के मुताबिक झील में दुर्घटनावश गिरने के चलते जेरी की मौत हुई होगी। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर