लाइव न्यूज़ :

हिन्द महासागर में दिखाई दिए चीनी युद्धपोत, भारतीय नौसेना के विमान से क्लिक की गई तस्वीरें

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 16, 2019 11:36 IST

भारतीय नौसेना के P-8I समुद्री निगरानी विमान द्वारा तस्वीरें ली गई हैं। यह तस्वीरें सितंबर के पहले पखवाड़े में ली गई हैं। हिन्द महासागर में बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग हैं जो पूर्व और पश्चिम को जोड़ते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय नौसेना ने अपने जलक्षेत्र के नजदीक से संचालित हो रहे चीनी परमाणु युद्धपोतों को ट्रैक किया है। हिंद महासागर क्षेत्र में बढ़ती चीन की उपस्थिति पर चिंताओं के बीच यह नई जानकारी सामने आई है।

भारतीय नौसेना ने अपने जलक्षेत्र के नजदीक से संचालित हो रहे चीनी परमाणु युद्धपोतों को ट्रैक किया है। हिंद महासागर क्षेत्र में बढ़ती चीन की उपस्थिति पर चिंताओं के बीच यह नई जानकारी सामने आई है। चीन के युद्धपोत जियान-32 को भारतीय नौसेना के P-8I जासूस विमान ने दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र में ट्रैक किया। 

खबरों के मुताबिक, P-8I समुद्री निगरानी विमान द्वारा तस्वीरें ली गई हैं। यह तस्वीरें सितंबर के पहले पखवाड़े में ली गई हैं। P-8I ने एक अन्य चीनी फ्रिगेट को ट्रैक किया जोकि सोमालिया की खाड़ी में समुद्री डाकुओं से चीनी व्यापारी जहाजों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अदन की खाड़ी में तैनात एंटी पाइरेसी एस्कॉर्ट टास्क फोर्स का हिस्सा है। यह फोटो उस समय ली गई है जब फ्रिगेट हिंद महासागर से गुजर रही थी।  भारतीय नौसेना उन सभी चीनी युद्धपोतों पर कड़ी नजर रखती है जो हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश करते हैं। यहां भारत का दबदबा है। हिन्द महासागर में बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग हैं जो पूर्व और पश्चिम को जोड़ते हैं। वर्तमान युग में हिन्द महासागर क्षेत्र में कई सैन्य घटनाक्रम हो रहे हैं। हिन्द महासागर में चीनी नौसेना की बढ़ती मौजूदगी भारत के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। 

बता दें कि चीन जिबूती में पहले ही एक लॉजिस्टिक बेस हासिल कर चुका है तथा इसने श्रीलंका से हंबनटोटा बंदरगाह 99 साल के पट्टे पर लिया है। मार्च में भारत के तत्कालीन नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने कहा था कि हिन्द महासागर के उत्तरी क्षेत्र में चीन की बढ़ती मौजूदगी भारत के लिए एक चुनौती है, लेकिन नयी दिल्ली क्षेत्र में चीनी पोतों और पनडुब्बियों की तैनाती पर करीब से नजर रखे हुए है। 

टॅग्स :भारतीय नौसेनाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा