लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना ने मालवाहक जहाज को समुद्री लुटेरों से बचाया, अरब सागर में जांबाजी दिखाई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 16, 2023 11:52 IST

सोमालिया के समुद्री लुटेरे लंबे समय से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। अदन की खाड़ी एक महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग है और इससे होकर दुनिया भर के कई मालवाहक जहाज गुजरते हैं। समुद्री लुटेरे इन जहाजों का अपहरण करने के फिराक में रहते हैं। बाद में इन्हें छोड़ने के बदले वह बड़ी रकम फिरौती के रूप में वसूलते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय नौसेना ने मालवाहक जहाज को समुद्री लुटेरों के चंगुल में फंसने से बचा लियाएमवी रुएन के अपहरण से संबंधित संदेश मिलने पर तेजी से प्रतिक्रिया दीअदन की खाड़ी में एंटी पाइरेसी गश्ती पर अपने युद्धपोत को भेज दिया

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने अरब सागर में जांबाजी दिखाते हुए एक मालवाहक जहाज को समुद्री लुटेरों के चंगुल में फंसने से बचा लिया। नौसेना के युद्धपोत और समुद्री गश्ती विमान ने अरब सागर में माल्टा ध्वज वाले जहाज एमवी रुएन के अपहरण से संबंधित संदेश मिलने पर तेजी से प्रतिक्रिया दी। नौसेना का तुरंत की गई कार्रवाई के कारण मालवाहक जहाज को बचा लिया गया। 

जैसे ही भारतीय नौसेना को लुटेरों से संबंधित आपात कालीन संदेश मिले, स्थिति पर तेजी से प्रतिक्रिया करते हुए, भारतीय नौसेना ने क्षेत्र में निगरानी करने वाले अपने नौसेना समुद्री गश्ती विमान और एमवी रुएन का पता लगाने और सहायता करने के लिए अदन की खाड़ी में एंटी पाइरेसी गश्ती पर अपने युद्धपोत को भेज दिया।

भारतीय नौसेना ने बताया है कि नेवी के  विमान ने 15 दिसंबर 23 की सुबह माल्टा ध्वज वाले जहाज वाले  जहाज के ऊपर से उड़ान भरी। इसे सोमालिया के तट की ओर ले जाने की कोशिश हो रही थी। नौसेना के विमान ने लगातार जहाज की गतिविधि की निगरानी की। भारतीय नौसेना के युद्धपोत, जिसे समुद्री डकैती रोधी गश्त के लिए अदन की खाड़ी में तैनात किया गया था, ने 16 दिसंबर 23 के शुरुआती घंटों में एमवी रुएन को भी रोक दिया।

बता दें कि सोमालिया के समुद्री लुटेरे लंबे समय से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। अदन की खाड़ी एक महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग है और इससे होकर दुनिया भर के कई  मालवाहक जहाज गुजरते हैं। समुद्री लुटेरे इन जहाजों का अपहरण करने के फिराक में रहते हैं। बाद में इन्हें छोड़ने के बदले वह बड़ी रकम फिरौती के रूप में वसूलते हैं। 

लुटेरे जहाजों के साथ उनके स्टाफ को सोमालिया के करीब ऐसे इलाकों पर ले जाते हैं जहां कहीं का कोई कानून लागू नहीं होता। ऐसी वारदातें बढ़ने के बाद कई देशों की नौसेनाओं ने एक साथ आपरेशन चलाकर सोमालिया के समुद्री डाकुओं के खतरे को करीब करीब खत्म कर दिया। कई देश मिलकर इस इलाके की निगरानी भी करते हैं। लेकिन अब एक बार फिर से समुद्री लुटेरे अपना सिर उठा रहे हैं।

टॅग्स :भारतीय सेनासोमालिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?