लाइव न्यूज़ :

Indian Navy: वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी बने नौसेना स्टाफ के नए प्रमुख, संभाला पदभार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 30, 2024 12:48 IST

भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने मंगलवार को भारत के 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने एडमिरल आर हरि कुमार का स्थान लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देवाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने भारत के 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में पदभार संभालावाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने एडमिरल आर हरि कुमार का स्थान लिया, जो अब तक नेवी के प्रमुख थे अपने लंबे सेवाकाल के दौरान दिनेश त्रिपठाी नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख थे

नई दिल्ली:भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने मंगलवार को भारत के 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने एडमिरल आर हरि कुमार का स्थान लिया, जो इस पद पर दो साल और पांच महीने तक रहे।

एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने रीवा के सैनिक स्कूल, उसके बाद खडगवासला के राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से पढ़ाई करके 1 जुलाई, 1985 को भारतीय नौसेना में नियुक्त हुए। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान एडमिरल की भूमिका में आने से पहले तक दिनेश त्रिपठाी नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख थे।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार एडमिरल त्रिपाठी ने ऐसे समय में सेवा संभाली है जब भारत सुदूर समुद्र में चीन के प्रभावशाली चुनौतियों के लाल सागर में तनाव बढ़ने और अरब सागर से उठने वाली चुनौतियों का सामना कर रहा है।

नेवी की ओर से बताया गया है कि एडमिरल त्रिपाठी नई भूमिका में स्वदेशीकरण पर विशेष ध्यान देने के साथ नौसेना के आधुनिकीकरण का भी नेतृत्व करेंगे क्योंकि साल 2047 तक नौसेना को पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य पर भारत काम कर रहा है।

नौसेना के इतर देश के शीर्ष सैन्य नेतृत्व में भी बदलाव होने वाले हैं क्योंकि सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी सेना के शीर्ष पद की दौड़ में सबसे आगे हैं क्योंकि जनरल मनोज पांडे के सेवानिवृत्त होने के दिन वह सबसे वरिष्ठ अधिकारी होंगे।

जनवरी 2024 में नौसेना के उपाध्यक्ष नियुक्त होने से पहले त्रिपाठी पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख थे और इससे पहले उन्होंने नौसेना के कार्मिक प्रमुख के रूप में कार्य किया था।

वह वेलिंगटन के विशिष्ट रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज से स्नातक हैं और उन्होंने यूएस नेवल वॉर कॉलेज, न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड में नेवल हायर कमांड कोर्स और नेवल कमांड कॉलेज में कई कोर्सेज में भाग लिया है।

टॅग्स :भारतीय नौसेनाDefenseनेवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

भारतभारत-फ्रांस की सैन्य डील, राफेल से हैमर तक..., रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक साझेदारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील