लाइव न्यूज़ :

10वीं पास छात्रों को मिला सुनहरा मौका, भारतीय नौसेना ने निकाली 1531 ट्रेड्समैन की वेकैंसी, यहां जानें डिटेल

By आजाद खान | Updated: March 3, 2022 00:28 IST

Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना के इस भर्ती में आपको हर महीने 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये के बीच सैलरी मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय नौसेना में 10वीं पास के लिए बंपर नौकरियां निकाली है। इसके तहत कुल 1531 ट्रेड्समैन (स्किल्ड) की भर्ती निकाली गई है।नौसेना ने पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर दी है।

Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका प्रदान किया है। नौसेना ने 10वीं के बाद आईटीआई करने वाले युवाओं के लिए 1531 ट्रेड्समैन (स्किल्ड) की भर्ती निकाली है। इस भर्ती का नोटिफिकेश्न नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर दिया गया है। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए सेना, नौसेना और वायुसेना की उपयुक्त तकनीकी शाखा में दो साल की नियमित सेवा के साथ मेकेनिक या समकक्ष के रूप में सेवा करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं। इसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख  31 मार्च 2022 रखी गई है।  

Indian Navy Recruitment 2022: यह है नौसेना में ट्रेड्समैन की वैकेंसी का परा डिटेल

सामान्य वर्ग- 697 पदआर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 141 पदअन्य पिछड़ा वर्ग- 385 पदअनुसूचित जाति वर्ग- 215 पदअनुसूचित जनजाति वर्ग- 93 पद

Indian Navy Recruitment 2022: इसमें अप्लाई करने के लिए जरूरी तारीख

आवेदन की शुरुआती तारीख- 16 फरवरी, 2022आवेदन करने की आखिरी तारीख- 31 मार्च, 2022

Indian Navy Recruitment 2022: कितने उम्र वाले कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों का उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 25 साल होना चाहिए। यह उम्र अप्लाई करने की तारिख पर निर्भर करेगा। 

Indian Navy Recruitment 2022: कितने पढ़े-लिखे लोग इसे कर सकते हैं अप्लाई

इसमें अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। इसके साथ अंग्रेजी की नॉलेज होना जरूरी कहा गया है। आपको बता दें कि इसमें आवेदन करने के लिए आपको संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिस ट्रेनिंग पूरा कर चुके या सेना, नौसेना और वायु सेना की उपयुक्त तकनीकी शाखा में दो साल की नियमित सेवा के साथ मैकेनिक या समकक्ष के रूप में सेवा करने वाला उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। 

Indian Navy Recruitment 2022: इस पद पर इतनी मिलेगी सैलरी

इस पद पर आपको 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये प्रति माह सैलरी के तौर पर मिलेगी। 

Indian Navy Recruitment 2022: यहां करें ऐसे ऑनलाइन आवेदन

नौसेना में ट्रेड्समैन पद पर भर्ती के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। इसके जरिए आप बहुत ही आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। 

– इसके लिए सबसे पहले आपको नौसेना की वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा।– फिर ‘Join Navy’ के टैब पर जाकर ‘ways to join’ वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। – इसके बाद अब आपको ‘civilian’ और ‘Tradesman Skilled’ पर क्लिक करना होगा। – फिर ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म आपके सामने आ जाएगा, उसे भर लें। –  इसके बाद आप फॉर्म को अब सबमिट कर दें। फिर इस आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें, ताकि आप उसे बाद में भी इस्तेमाल कर सकेंगे। 

Indian Navy Recruitment 2022: ऐसे होगा सेलेक्शन

इस पद की भर्ती के लिए सबसे पहले आपको लिखित परीक्षा देना होगा। इसमें जो प्रश्न पूछे जाएंगे वह ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे और इस परीक्षा का स्तर 10वीं कक्षा के पैटर्न पर आधारित होगा। आपको बता दें कि परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में होगा। 

Indian Navy Recruitment 2022: क्या होगा परीक्षा का पैटर्न

– आपको बता दें कि ट्रेड्समैन की भर्ती के लिए 100 अंकों की परीक्षा होगी।– इसमें जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, न्यूमेरिकल, जनरल इंग्लिश से 10-10 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।– यही नहीं जनरल अवेयरनेस से 20 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। – इसके साथ संबंधित ट्रेड से 50 अंक के प्रश्न भी शामिल रहेंगे। 

टॅग्स :भारतीय नौसेनानौकरीभारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील