लाइव न्यूज़ :

भारतीय नागरिक सिंगापुर हवाईअड्डे पर कोविड-19 से संक्रमित नहीं हुईं : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: May 29, 2021 10:08 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 29 मई नेपाल से 25 अप्रैल को सिंगापुर आयी 32 वर्षीय भारतीय नागरिक के चांगी हवाईअड्डे पर कोरोनो वायरस से संक्रमित होने की आशंका नहीं है क्योंकि उनके मामले का और हवाईअड्डे के टर्मिनल तीन में संक्रमित पाए गए यात्रियों के बीच कोई फाइलोजेनेटिक (वंशावली) संबंध नहीं है।

फाइलोजेनेटिक जांच से यह पता लगाने में मदद मिलती है कि क्या संक्रमण के मामलों का आपसी संबंध है।

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसकी जांच में यह पुष्टि हुई है कि सोनल वड्डे के मामले और चांगी हवाईअड्डे के टर्मिनल तीन पर संक्रमित पाए लोगों के बीच कोई फाइलोजेनेटिक संबंध नहीं है।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की एक खबर के अनुसार, वड्डे ने कहा था कि वह भारत में ज्यादा सुरक्षित महसूस करती थीं।

इस मामले ने फेसबुक पर एक सवाल पर उनके जवाब का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद तूल पकड़ा। उन्होंने कहा था कि इसकी ‘‘अधिक संभावना’’ है कि वह चांगी हवाईअड्डे पर संक्रमित हुईं।

अंग्रेजी के दैनिक अखबार ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा, ‘‘रवाना होने से पहले की जांच या गंतव्य पर पहुंचने की जांच में संक्रमित न पाए जाने का यह मतलब नहीं होता कि कोई व्यक्ति कोविड-19 से मुक्त है क्योंकि हो सकता है कि ये जांच करवाने से पहले ही वह संक्रमण की चपेट में आ चुका हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए