लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सिलसिलेवार आत्मघाती हमले की फिराक में था ISIS, भारतीय खुफिया एजेंसी ने ऐसे किया नाकाम

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 13, 2018 10:35 IST

आतंकी संगठन आईएसआईएस का ये आत्मघाती अफगान हमलावर आईजीआई एयरपोर्ट, अंसल प्लाजा, वसंत कुंज मॉल सहित साउथ एक्सटेंशन बाजार में हमला करने के लिए रेकी कर चुका था।

Open in App

नई दिल्ली, 13 जुलाई। दिल्ली में बीते कई महीनों से आईएसआईएस का खूंखार आतंकी अपनी पहचान बदल कर रह रहा था लेकिन भारतीय खुफिया एजेंसियों ने एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। इंटेलिजेंस एजेंसी बीते  18 महीनों से इस संदिग्ध शख्स पर नजर बनाए हुए थी लेकिन संदिग्ध गतिविधियों के चलते इस आतंकी को सितंबर 2017 में दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया हांलाकि  खुफिया एजेंसी की ओर से इस बात की पुष्टि अब की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी संगठन आईएस ने इस आत्मघाती हमलावर को दिल्ली में धमाके कराने की साजिश के लिए अफगानिस्तान से भारत भेजा था। इसके बाद इस आतंकी ने दिल्ली से सटे एक इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया। खुफिया एजेंसी अब इसके गुर्गे और अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले ये शख्स हॉस्टल में रह रहा था लेकिन बाद में लाजपत नगर स्थित एक फ्लैट में रहने लगा। गिरफ्तारी के बाद उसे अफगानिस्तान ले जाकर अमेरिकी सैन्य बेस को सौंप दिया गया है। खबर ये भी है कि पिछले दिनों अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशनों में अमेरिकी सेना को जो बड़ी सफलताएं मिली हैं, उसके पीछे इस हमलावर से मिली जानकारियां हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अफगानिस्तान, दुबई और नई दिल्ली में हो रही आईएस के लोगों की बातचीत पर बीते कई महीनों से हम नजर बनाए हुए थे। इस दौरान आईएस ने अपने 12 प्रशिक्षित आत्मघाती हमलावरों को पाकिस्तान में ट्रेनिंग दी और बाद में भारत में प्रवेश कराने की कोशिश की लेकिन सूचना मिलने के बाद एजेंसियां सतर्क हो गई थीं।

खबर यह भी ये आईएसआईएस का ये आत्मघाती अफगान हमलावर आईजीआई एयरपोर्ट, अंसल प्लाजा, वसंत कुंज मॉल सहित साउथ एक्सटेंशन बाजार में हमला करने के लिए रेकी कर चुका था।वहीं दूसरी ओर खुफिया एजेंसी के अलर्ट के बाद 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए दिल्ली पुलिस एक महीने से ही अपनी चाक चौबंध शुरू कर दी है। आतंकियों के खतरे को भांपते हुए  दिल्ली पुलिस ने कमर कसते हुए विशेष सुरक्षा प्रबंध करना शुरू कर दिया है। 

भीड़भाड़ वाले बाजारों और इलाकों में दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा के खास इंतजाम किए जा रहे हैं, क्योंकि शुरू से ही भीड़-भाड़ वाले इलाकों को आतंकी अपना निशाना बनाते आए हैं। अलर्ट के बाद करोल बाग में भी मचानों पर दिल्ली पुलिस के कमांडो को तैनात कर दिया गया है। जबकी दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ता, बम डिटेक्टर की टीमें बाजारों में तलाशी अभियान चला रही है।

 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :आईएसआईएसरिसर्च एंड एनालिसिस विंगदिल्ली पुलिसबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप