लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल से अगवा की गई भारतीय लड़की को बांग्लादेश से बचाया गया

By भाषा | Updated: March 13, 2021 01:01 IST

Open in App

हाकिमपुर (पश्चिम बंगाल), 12 मार्च पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से अगवा करके बांग्लादेश ले जाई गई 16 वर्षीय एक लड़की को दोनों देशों के सीमा प्रहरियों के समन्वित प्रयासों के कारण बचा लिया गया और उसे उसके परिवार से मिला दिया गया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सीमा सुरक्षा बल की 112 बटालियन के कमांडेंट अरुण कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे एक गांव की रहने वाली लड़की को सात मार्च को एक बांग्लादेशी व्यक्ति द्वारा पड़ोसी देश ले जाया गया था।

बटालियन को हाकिमपुर सीमा चौकी पर तैनात किया गया है।

उसके अपहरण की खबर बीओपी तक पहुंच गई और कुमार ने सीमा के दूसरी ओर बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) में अपने समकक्ष के साथ संपर्क स्थापित किया।

उन्होंने बीजीबी अधिकारी के साथ उसके बारे में जानकारी साझा की और उनसे लड़की को बचाने का अनुरोध किया।

कुमार ने कहा कि बीजीबी के साथ लगातार संपर्क और दोनों देश के सीमा प्रहरियों के संयुक्त प्रयासों से उस लड़की की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हुई जिसे बृहस्पतिवार को उसके परिवार को सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए