लाइव न्यूज़ :

कुवैत में भारत दूतावास ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के ट्वीट पर उठाया सवाल, कहा पाकिस्तानी एजेंट के भारत-विरोधी ट्वीट को रीट्वीट कर नहीं करना चाहिए प्रोत्साहित

By आजाद खान | Updated: February 19, 2022 07:56 IST

भारतीय दूतावास ने कहा, "यह देखकर दुख हुआ कि भारतीय संसद के एक माननीय सदस्य पाकिस्तानी एजेंट के भारत-विरोधी ट्वीट को रीट्वीट कर रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देशशि थरूर के ट्वीट पर कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।दूतावास ने थरूर पर भारत-विरोधी ट्वीट को रीट्वीट करने पर निशाना साधा है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी भारतीय दूतावास के इस ट्वीट को रीट्वीट किया है।

नई दिल्ली: कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने 'भारत विरोधी ट्वीट' को रीट्वीट करने को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर की आलोचना की है। दूतावास ने उक्त ट्वीट को एक 'पाकिस्तानी एजेंट' का ट्वीट बताया और कहा कि इस तरह के भारत विरोधी तत्वों को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए। 

शशि थरूर के ट्वीट पर भारतीय दूतावास ने दी है कड़ी प्रतिक्रिया

भारतीय दूतावास की कड़ी प्रतिक्रिया थरूर के उस ट्वीट को रीट्वीट करने पर आई जिसमें दावा किया गया था कि कुछ 'शक्तिशाली' कुवैती सांसदों के एक समूह ने कुवैत की सरकार से भारत की सत्तारूढ़ भाजपा के किसी भी सदस्य के कुवैत में प्रवेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। 

ट्वीट में आगे कहा गया है, ‘‘सांसदों ने कहा कि हम चुपचाप बैठकर मुस्लिम लड़कियों पर होते अत्याचार को नहीं देख सकते हैं। ये उम्मा के एकजुट होने का समय है।’’ 

शशि थरूर ने भारत में ‘इस्लामोफोबिया’ को लेकर जताई निराशा

थरूर ने इस ट्वीट का हवाला देते हुए ट्विटर पर लिखा, '‘ घरेलू घटनाओं के अंतरराष्ट्रीय प्रभाव होते हैं। मैंने खाड़ी के अपने दोस्तों से भारत में ‘इस्लामोफोबिया’ के बढ़ने को लेकर निराशा और इसकी निंदा करने के लिए प्रधानमंत्री की अनिच्छा के बारे में सुना है।’’ 

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने शशि थरूर पर साधा निशाना

इसको लेकर थरूर पर निशाना साधते हुए कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘ यह देखकर दुख हुआ कि भारतीय संसद के एक माननीय सदस्य पाकिस्तानी एजेंट के भारत-विरोधी ट्वीट को रीट्वीट कर रहे हैं, जिसे उसकी भारत विरोधी गतिविधियों के लिए पाकिस्तान का 'शांति का दूत' पुरस्कार मिला था। इस तरह के भारत विरोधी तत्वों को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए।’’ 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी भारतीय दूतावास के ट्वीट को किया रीट्वीट

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भारतीय दूतावास के इस ट्वीट को रीट्वीट किया । इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए थरूर ने कहा कि वे ऐसे किसी व्यक्ति का समर्थन नहीं करते जिसके बारे में उन्होंने कभी नहीं सुना हों लेकिन वह ऐसी भावना को लेकर चिंतित हैं ‘‘जिसे भारत में कई मित्र साझा करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि कुवैत में भारतीय दूतावास के विचार को स्वीकार करते हुए वह भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि ऐसे भारत विरोधी तत्वों को कोई मौका नहीं दें। 

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेसट्विटरभारतForeign Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर