लाइव न्यूज़ :

भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र की गहराई में जाकर ऐसे फहराया तिरंगा, देखें रोमांच से भरपूर ये वीडियो

By आजाद खान | Updated: July 30, 2022 12:44 IST

इस पहल पर बोलते हुए आईसीजी अधिकारी ने कहा, "हर घर तिरंगा अभियान के हिस्से के रूप में, भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र में एक अंडरवाटर फ्लैग डेमो किया। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।"

Open in App
ठळक मुद्देहर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र के अन्दर तिरंगा फहराया है। इसके पीछे का कारण है लोगों में देशभक्ती की भावना को जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूक कराना है। पीएम मोदी और अमित शाह ने भी 13-15 अगस्त के बीच लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने की बात कही है।

Har Ghar Tiranga Campaign: हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र में एक अंडरवाटर फ्लैग डेमो किया है जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे भारतीय तटरक्षक बल तिरंगे को लेकर पानी के अन्दर जाते है और वहां तिरंगा लहराते है। 

इस डेमो के करने पीछे का कारण यह है कि इस पहल के जरिए लोगों में देशभक्ती की भावना को गजाना है और साथ ही भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूक भी कराना है। इससे पहले पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13-15 अगस्त के बीच लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने को कहा है। इसके साथ गृह मंत्री अमित शाह ने भी लोगों द्वारा तिरंगा फहराने की बात कही है। 

क्या दिखा है वीडियो में

जारी वीडियो में यह देखा गया है कि भारतीय तटरक्षक बल के जवान तिरंगा को लेकर समुद्र की गहराई में जा रहा है और अन्दर में तिरंगा को खड़ा करके उसे फहरा रहे है। एक जवान तिरंगा को पड़के हुए है वहीं दूसरा जवान वीडियो कर रहा है। 

जवान द्वारा पानी में तिरंगा कई बार फहराया गया है और फिर वे तिरंगे को लेकर बाहर आ जाते है। इस वीडियो को भारतीय तटरक्षक बल द्वारा शेयर किया गया है। 

आईसीजी अधिकारी ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए आईसीजी अधिकारी ने कहा, "हर घर तिरंगा अभियान के हिस्से के रूप में, भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र में एक अंडरवाटर फ्लैग डेमो किया। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।" 

टॅग्स :Indian Coast Guardभारतअमित शाहनरेंद्र मोदीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण