लाइव न्यूज़ :

भारत ने कनाडाई राजनयिक को देश छोड़ने का दिया आदेश तो भड़के कैमरन मैके, पत्रकारों के मुँह पर बंद किया कार का दरवाजा; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: September 19, 2023 13:26 IST

कनाडा के उच्चायुक्त गुस्से से आग बबूला हो गए और उनका गुस्सा कैमरे पर साफ नजर आ रहा था. इमारत के बाहर मौजूद पत्रकारों ने उनसे सवाल किया, जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और गुस्से में अपनी कार का दरवाजा तोड़ दिया और वहां से चले गए।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडाई राजनयिक को भारत छोड़ने का आदेश कनाडा में भारतीय राजनयिक पर कार्रवाई के बाद एक्शनकैमरन मैके ने पत्रकारों के मुंह पर दरवाजा किया बंद

नई दिल्ली:भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी हत्या को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कनाडा की कार्रवाई के बाद भारत सरकार ने भी एक्शन ले लिया है और कनाडाई उच्चायुक्त कैमरन मैके को विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को तलब किया।

विदेश मंत्रालय ने कनाडाई उच्चायुक्त को सूचित किया कि उसने भी पारस्परिक कदम उठाते हुए एक कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया है।

दिल्ली में विदेश मंत्रालय के साथ बैठक के बाद कनाडाई उच्चायुक्त संसद भवन से चले गए। इस कार्रवाई के कारण कनाडाई राजनयिक गुस्से से आग बबूला हो गए हैं। कनाडाई राजनयिक पर इस एक्शन के कारण उनका गुस्सा कैमरे पर साफ दिखा और वह नाराज होकर उच्चायुक्त संसद भवन से जाते दिखें। 

गौरतलब है कि भवन से बाहर निकलते हुए जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। कैमरन मैके ने पत्रकारों पर अपनी नाराजगी दिखाते हुए उनके मुंह पर ही कार का दरवाजा बंद कर दिया और वहां से चले गए। 

दरअसल, कनाडा में एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को निष्कासित किए जाने के बाद भारत सरकार द्वारा ये एक्शन लिया गया है। विदेश मंत्रालय ने आज कनाडा राजनयिक को तलब किया और उन्हें पांच दिनों के भीतर देश छोड़कर जाने के लिए कहा है। 

विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, ''भारत में कनाडा के उच्चायुक्त को आज बुलाया गया और भारत स्थित एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने के भारत सरकार के फैसले के बारे में सूचित किया गया।''

टॅग्स :कनाडाभारतवायरल वीडियोMinistry of External Affairsजस्टिन ट्रूडो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील