लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना रूस में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भाग लेगी

By भाषा | Updated: September 1, 2021 21:44 IST

Open in App

भारतीय सेना शुक्रवार से रूस के निजनी में शुरू होने वाले दो सप्ताह के बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भाग लेगी जिसका उद्देश्य आतंकवाद विरोधी सहयोग को बढ़ावा देना है। अधिकारियों ने कहा कि 12 से अधिक देश ‘जपड़’ अभ्यास में हिस्सा लेंगे, जो मुख्य रूप से आतंकवाद विरोधी अभियानों पर केंद्रित होगा। चीन और पाकिस्तान के भी पर्यवेक्षकों के रूप में अभ्यास में भाग लेने की उम्मीद है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सेना के 200 जवानों की एक टुकड़ी तीन से 16 सितंबर तक होने वाले अभ्यास में भाग लेगी। उसने कहा कि इस अभ्यास के जरिये मुख्य रूप से आतंकवादियों के खिलाफ अभियानों पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा। इस बीच भारतीय और कजाख सेनाओं ने बुधवार को 13 दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू किया। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भारत-कजाखस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-21’ आज कजाखस्तान के नोड आइशा बीबी में शुरू हुआ।’’ भारतीय सेना की बिहार रेजीमेंट के कुल 90 जवान इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप