लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना ने पाकिस्तान आर्मी से कहा- सफेद झंडा लेकर आओ और मारे गए घुसपैठियों के शव ले जाओ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2019 09:39 IST

रविवार को हुए इस हमले में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम के 5 से 7 जवान और आतंकियों को मार गिराया जिनके शव अभी भी एलओसी पर पड़े हुए हैं...

Open in App
ठळक मुद्देसेना ने कहा कि पाकिस्तान सफेद झंडा लेकर आए और हमले में मारे गए इन शवों को ले जाए।पाकिस्तान की बॉर्डर ऐक्शन टीम (BAT) में आमतौर पर पाक फौज के ही जवान और आतंकी शामिल होते हैं।एलओसी पर पड़े पाक आतंकियों के शवों को भारी गोलीबारी के चलते हटाया नहीं जा सका है।

भारतीय सेना के जवाबी ऐक्शन में मारे गए पाकिस्तान के कम से कम 5 से 7 सैनिक और आतंकवादियों के शव अभी भारत में ही हैं। भारतीय सेना ने पाकिस्तान आर्मी को इनके शव को ले जाने को कहा है। सेना ने कहा कि पाकिस्तान सफेद झंडा लेकर आए और हमले में मारे गए इन शवों को ले जाए।

बीते कल भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में फॉरवर्ड पोस्ट पर पाकिस्तानी आर्मी के बॉर्डर ऐक्शन टीम (BAT) के अटैक को नाकाम कर दिया है। इस दौरान सेना के जवाबी ऐक्शन में पाकिस्तान के कम से कम 5 से 7 सैनिक और आतंकवादी मारे गए। 

आपको बता दें कि पाकिस्तान की बॉर्डर ऐक्शन टीम में आमतौर पर पाक फौज के ही जवान और आतंकी शामिल होते हैं। यह कार्रवाई पिछले 24 से 36 घंटों के दौरान हुई है। 

एलओसी पर पड़े पाक आतंकियों के शवों को भारी गोलीबारी के चलते हटाया नहीं जा सका है। ना ही उनकी पहचान हो पाई है। सबूत के तौर पर सेना ने उनमें से 4 शवों की सैटलाइट तस्वीरें भी ली हैं। 

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से कश्मीर की शांति भंग करने की लगातार कोशिश की जा रही है और वह फायरिंग की आड़ में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराने की फिराक में है।

टॅग्स :भारतीय सेनापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार