लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना से 1 लाख सैनिकों के कटौती की संभावना, जनरल बिपिन रावत ने बुलाई अहम बैठक

By भाषा | Updated: September 11, 2018 01:04 IST

सेना पुनर्गठन के तौर पर अगले पांच सालों में 1,00,000 से अधिक सैनिकों की कटौती कर सकती है। फिलहाल सेना में करीब 13 लाख सैन्यकर्मी हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 11 सितंबरः सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और शीर्ष कमांडर सैन्य संगठन के पुनर्गठन और करीब 1,00,000 सैनिकों की संभावित कटौती समेत सेना में बड़े सुधारों पर मंगलवार चर्चा कर सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना का शीर्ष नेतृत्व कैडर समीक्षा तथा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना को ‘हल्का और सार्थक’ बनाने के लिए जरुरी कदमों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेगा।

ऐसे संकेत हैं कि सेना पुनर्गठन के तौर पर अगले पांच सालों में 1,00,000 से अधिक सैनिकों की कटौती कर सकती है। फिलहाल सेना में करीब 13 लाख सैन्यकर्मी हैं। रक्षा मंत्रालय पहले ही सेना के लिए विभिन्न सुधारों की घोषणा कर चुका है जिनमें करीब 57,000 अधिकारियों और अन्य कर्मियों की पुनर्तैनाती और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल शामिल है।

सूत्रों ने कहा, ‘‘सेना प्रमुख और शीर्ष कमांडर विभिन्न पहलों पर चर्चा करेंगे जिनका लक्ष्य सेना को हल्का और सार्थक बनाना है।’’ उनके अनुसार कैडर समीक्षा के तहत सेना ब्रिगेडियर रैंक खत्म करने पर भी विचार कर रही है। एक उच्चस्तरीय समिति ने सेना की लड़ाकू क्षमता को बढ़ाने के लिए कई सिफारिशें की है।

टॅग्स :भारतीय सेनाबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील