लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में फिर सामने आया सेना का मानवीय चेहरा, भारी बर्फबारी के बीच गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती कराया

By भाषा | Updated: February 10, 2019 20:19 IST

आठ फरवरी को बांदीपुर में थलसेना की पनार शिविर के कंपनी कमांडर को एक ग्रामीण ने फोन किया और उसने अपनी गर्भवती पत्नी गुलशाना बेगम को अस्पताल ले जाने के लिए सेना की मदद मांगी। 

Open in App

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के बीच समय रहते मिली थलसेना की मदद से एक गर्भवती महिला ने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया है। थलसेना सही समय पर महिला की मदद के लिए सामने आई और उसे उत्तर कश्मीर के बांदीपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बीते आठ फरवरी को बांदीपुर में थलसेना की पनार शिविर के कंपनी कमांडर को एक ग्रामीण ने फोन किया और उसने अपनी गर्भवती पत्नी गुलशाना बेगम को अस्पताल ले जाने के लिए सेना की मदद मांगी। उन्होंने बताया कि भारी बर्फबारी होने के कारण मौसम काफी खराब था। तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस कम था। अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के कारण सड़कें बर्फ से पूरी तरह ढकी हुई थीं जिससे गाड़ियों की आवाजाही नामुमकिन हो गई थी। लेकिन महिला को अस्पताल ले जाना जरूरी था।ऐसे में बांदीपुर राष्ट्रीय राइफल्स के जवान भारी बर्फबारी और सड़कों पर मुश्किल हालात को धता बताते हुए कुछ ही समय बाद महिला के घर पर पहुंच गए और सड़क पर कमर तक जम चुकी बर्फ से पार पाते हुए उसे ढाई किलोमीटर तक एक स्ट्रेचर पर ले गए।इसके बाद सेना के एक एंबुलेंस से महिला को बांदीपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। एक-एक पल की अहमियत समझते हुए थलसेना ने महिला के अस्पताल पहुंचने से पहले ही असैन्य (सिविल) अधिकारियों से बातचीत कर वहां डॉक्टरों का इंतजाम कर दिया था। स्वास्थ्य जांच के बाद महिला को बताया गया कि वह जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली है, जिसके लिए ऑपरेशन करने की जरूरत होगी। इसके बाद ऑपरेशन के लिए उसे श्रीनगर अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, महिला ने आठ फरवरी की ही रात जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया। 

टॅग्स :भारतीय सेनाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील