लाइव न्यूज़ :

सीडीएस रावत की बात नहीं आई पसंद! वायुसेना की भूमिका पर एयर चीफ मार्शल ने कह दी बड़ी बात

By अभिषेक पारीक | Updated: July 3, 2021 10:51 IST

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के उस बयान को खारिज कर दिया है, जिसमें रावत ने कहा था कि भारतीय वायुसेना एक सहायक शाखा बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देएयर चीफ मार्शल ने कहा कि एकीकृत युद्ध अभियान में वायु शक्ति की बड़ी भूमिका होती है। जनरल रावत ने कहा था कि भारतीय वायुसेना एक सहायक शाखा बनी हुई है।भदौरिया ने कहा कि थिएटर कमान की प्रस्तवित स्थापना के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

तीनों सेनाओं के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए एकीकृत सैन्य कमान के गठन की तैयारी चल रही है। एकीकृत कमांड को लेकर वायुसेना को कुछ आपत्तियां हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के बयान के बाद भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने मतभेद को सामने ला दिया है। 

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने सीडीएस बिपिन रावत के उस बयान को खारिज कर दिया है, जिसमें रावत ने कहा था कि भारतीय वायुसेना एक सहायक शाखा बनी हुई है। भदौरिया ने कहा कि किसी भी एकीकृत युद्ध अभियान में वायु शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका होती है।  

वायु शक्ति पर एयर चीफ मार्शल भदौरिया की टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब सीडीएस बिपिन रावत ने भारतीय वायुसेना को थल सेना की एक सहायक इकाई बताया था। रावत ने कहा था कि भारतीय वायुसेना को एकल वायु रक्षा कमान को लेकर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। जमीन पर मौजूद बलों को वायु सेना द्वारा सपोर्ट देने की अपेक्षा की जाती है। 

एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने कहा कि भारतीय वायुसेना सपोर्ट आर्मी नहीं है। जमीन फौज से पहले जाकर वायुसेना किसी भी प्रकार के खतरे को कम करती है। उन्होंने कहा कि वायुसेना जमीनी सेना का सहयोग नहीं करती बल्कि सेनाओं की अगुवाई करती है। 

भारतीय वायुसेना की भूमिका के बारे में विस्तार से बताते हुए, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने इसकी वायु रक्षा भूमिका के बारे में बात की और कहा कि थिएटर कमान देश में हवाई क्षेत्र के समग्र प्रबंधन को देखेगी। थिंक-टैंक ‘ग्लोबल काउंटर-टेररिज्म काउंसिल (जीसीटीसी)’ द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में जनरल रावत और एयर चीफ मार्शल भदौरिया अलग-अलग एक सत्र को संबोधित कर रहे थे। 

एकीकृत थिएटर कमान के लिए प्रतिबद्ध

एयर चीफ मार्शल ने कहा कि भारतीय वायुसेना एकीकृत थिएटर कमान की प्रस्तावित स्थापना के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। योजना के अनुसार, थिएटर कमान में सेना, नौसेना और वायु सेना की इकाइयां होंगी और ये सभी एक ऑपरेशन कमांडर के तहत एक निर्दिष्ट भौगोलिक क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के वास्ते एक इकाई के रूप में काम करेंगी। 

वर्तमान में अलग-अलग कमान

वर्तमान में थल सेना, नौसेना और वायुसेना के पास अलग-अलग कमान हैं। पूर्वी लद्दाख की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर भदौरिया ने कहा कि चीनी पक्ष ने इस क्षेत्र में अपने बुनियादी ढांचे को बढ़ाया है। 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सभारतीय सेनाबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए