लाइव न्यूज़ :

AN-32 लापता: 44 घंटों में नहीं मिला कोई सुराग, ढूंढने के लिए ली जा रही है सैटेलाइट की मदद

By स्वाति सिंह | Updated: June 5, 2019 08:41 IST

सोमवार को अरुणाचल प्रदेश में भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 लापता हो गया। इस विमान में क्रू मेंबर सहित 13 लोग सवार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देAN-32 को लापता हुए 44 घंटे से ज़्यादा हो गया हैलापता विमान का पता लगाने के लिए सैटेलाइट के जरिए ली गई तस्वीरों की भी मदद ली जा रही है।

भारतीय वायु सेना के लापता विमान AN-32 का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इस अभियान में बड़ी संख्या में विमानों, हेलीकॉप्टरों और सैनिकों को लगाया गया है। लापता विमान का पता लगाने के लिए सैटेलाइट के जरिए ली गई तस्वीरों की भी मदद ली जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि लापता विमान का पता लगाने के लिए एमआई-17 और थलसेना के एएलएच हेलीकॉप्टरों के अलावा सी-130जे, एएन-32 सहित अत्याधुनिक सेंसरों से लैस विमान और समुद्र में लंबी दूरी तक टोह लेने में सक्षम भारतीय नौसेना के पी8आई विमान को तैनात किया गया है। 

गौरतलब है कि AN-32 को लापता हुए 44 घंटे से ज़्यादा हो गया है लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। सोमवार को अरुणाचल प्रदेश में भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 लापता हो गया। इस विमान में क्रू मेंबर सहित 13 लोग सवार हैं। विमान ने दोपहर 12.25 बजे जोरहाट से उड़ान भरी थी लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। 

भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 के लापता होने के बाद इस खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है। जिसके लिए  सुखोई-30 और  C-130 विमान को भेजा गया है। इन दोनों विमानों को भारतीय वायुसेना ने हाल ही में लॉन्च किया था। ये भारतीय वायुसेना का स्पेशल विमान है।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

क्राइम अलर्टक्रोध में जुबान आत्मघाती बन जाती है...!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील