लाइव न्यूज़ :

कल औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल होगा राफेल जेट, राजनाथ सिंह के साथ फ्रांस के रक्षा मंत्री भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

By स्वाति सिंह | Updated: September 9, 2020 14:13 IST

भारत और फ्रांस के बीच 36 लड़ाकू विमानों की खरीद के लिये 59,000 करोड़ रुपये की लागत से हुए अंतर सरकारी समझौते के करीब चार साल बाद 29 जुलाई को पांच राफेल लड़ाकू विमानों का पहला जत्था भारत पहुंचा था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वायुसेना में पांच राफेल लड़ाकू विमानों को बृहस्पतिवार को अंबाला वायुसैनिक अड्डे पर औपचारिक रूप से शामिल किया जाएगा। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उनकी फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली और भारत के शीर्ष सैन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना में पांच राफेल लड़ाकू विमानों को बृहस्पतिवार को अंबाला वायुसैनिक अड्डे पर औपचारिक रूप से शामिल किया जाएगा। इस दौरान आयोजित होने वाले समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उनकी फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली और भारत के शीर्ष सैन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि समारोह के बाद पार्ली और सिंह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों और सुरक्षा सहयोग को और मजबूती देने के लिये अंबाला में चर्चा करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि फ्रांसीसी रक्षा मंत्री के बृहस्पतिवार सुबह यहां पहुंचने का कार्यक्रम है और दोपहर बाद वे यहां से रवाना हो जाएंगी।

29 जुलाई को भारत पहुंचा था पांच राफेल लड़ाकू विमानों का पहला जत्था

भारत और फ्रांस के बीच 36 लड़ाकू विमानों की खरीद के लिये 59,000 करोड़ रुपये की लागत से हुए अंतर सरकारी समझौते के करीब चार साल बाद 29 जुलाई को पांच राफेल लड़ाकू विमानों का पहला जत्था भारत पहुंचा था।

फ्रांसीसी विमानन कंपनी दसाल्ट एविएशन द्वारा उत्पादित इन विमानों को अभी औपचारिक रूप से वायुसेना में शामिल नहीं किया गया है। अब तक भारत को 10 राफेल विमानों की आपूर्ति की जा चुकी है जिनमें से पांच अभी फ्रांस में ही हैं जिन पर भारतीय वायुसेना के पायलट प्रशिक्षण ले रहे हैं।

2021 के अंत तक 36 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति की उम्मीद 

सभी 36 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति 2021 के अंत तक पूरी हो जाने की उम्मीद है। चार राफेल लड़ाकू विमानों के एक अन्य जत्थे के नवंबर तक भारत पहुंच जाने की उम्मीद है। सूत्रों ने कहा कि भारत द्वारा फ्रांस से 36 और लड़ाकू विमानों की संभावित खरीद पर सिंह और पार्ली की बातचीत के दौरान शुरुआती चर्चा हो सकती है।

रूस से सुखोई विमानों की खरीद के बाद अपनी सटीक मारक क्षमता और वायु श्रेष्ठता के लिये चर्चित राफेल विमानों की करीब 23 साल बाद खरीद हुई है। राफेल विमान अत्याधुनिक हथियारों और उन्नत प्रणाली से लैस हैं। 

टॅग्स :राफेल फाइटर जेटराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDRDO के हाई-स्पीड रॉकेट-स्लेज ट्रायल में फाइटर जेट एस्केप सिस्टम की सफलता दिखाई गई | WATCH

भारतनमनाश स्याल कौन थे? दुबई एयर शो के दौरान तेजस क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

भारतराष्ट्रपति मुर्मू ने रचा इतिहास, राफेल विमान में भरी उड़ान; बोली- 'मेरे लिए अविस्मरणीय अनुभव'

भारतरक्षा क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा देते हुए केंद्र ने सशस्त्र बलों के लिए 79,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई