लाइव न्यूज़ :

भारत ने पाक से श्रीनगर-शारजाह उड़ान को पाकिस्तानी हवाईक्षेत्र के उपयोग की अनुमति देने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: November 4, 2021 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर भारत ने पाकिस्तान से अनुरोध किया है कि आम लोगो के हित को देखते हुए गो-फर्स्ट की श्रीनगर-शारजाह उड़ान को उसके हवाईक्षेत्र से होकर गुजरने की अनुमति दी जाए। सरकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान ने मंगलवार को श्रीनगर-शारजाह उड़ान को अपने हवाईक्षेत्र का उपयोग नहीं करने दिया था और उसे लंबे वायुमार्ग का इस्तेमाल करने को मजबूर किया था, जिस कारण विमान को गुजरात के ऊपर से होकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)पहुंचने में देर हुई।

‘गो फर्स्ट’ को पहले ‘गो एयर’ के नाम से जाना जाता था और 23 अक्टूबर से इसकी श्रीनगर से शारजाह के बीच उड़ान सेवा शुरू हुई थी, जिसका पिछले महीने कश्मीर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया था।

एक सूत्र ने बताया, “पाकिस्तानी अधिकारियों ने 23, 24, 26 और 28 अक्टूबर को श्रीनगर-शारजाह सेक्टर पर गोफर्स्ट उड़ान के परिचालन को मंजूरी दी थी।”

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद पाकिस्तान ने उस उड़ान को 31 अक्टूबर से 30 नवंबर की अवधि के लिए मंजूरी को रोक दिया। सूत्र ने कहा, “इस मामले को राजनयिक माध्यमों से तत्काल पाकिस्तान के समक्ष उठाया गया है और हमने पाकिस्तान से अनुरोध किया है कि जिन लोगों ने टिकट बुक करवाए हैं, उन आम लोगों के हित को देखते हुए इस उड़ान को पाकिस्तानी हवाईक्षेत्र से गुजरने की अनुमति दी जाए।”

अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान ने मंगलवार को इसकी अनुमति नहीं दी, जिसके बाद विमान को गुजरात के ऊपर से होकर गुजरना पड़ा और इस वजह से यात्रा में 40 मिनट की देर हुई। वापसी में भी विमान को इतनी देर हुई।

अधिकारियों ने कहा कि उड़ान सेवा को अनुमति देने से मना करने का पाकिस्तानी सरकार ने कोई कारण नहीं बताया है।

उन्होंने कहा कि उक्त उड़ान सेवा सप्ताह में चार बार परिचालित होती है और 23 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच पाकिस्तानी हवाईक्षेत्र का उपयोग करते हुए किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

हालांकि, गो-फर्स्ट ने इस मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?