लाइव न्यूज़ :

India under lockdown: 700 KM पैदल चलकर अपने घर पहुंचे सात मजदूर, 7 दिनों में पूरा किया सफर

By भाषा | Updated: April 20, 2020 19:39 IST

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के रहने वाले 7 मजदूरों ने एक सप्ताह में 700 किलोमीटर का सफर तय किया है और अपने घर पहुंचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देये सभी मजदूर झांसी जिले में पत्थर तोड़ने का काम करते थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया।उनके पास जो जमा पूंजी थी वह भी करीब 20 दिन में खत्म हो गयी। सभी मजदूर एक सप्ताह पहले करीब 700 किलोमीटर का सफर पैदल तय करने के लिए निकल पड़े।

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश)। देश में जारी लॉकडाउन के बीच अपना रोजगार खो चुके मजदूरों की अपने—अपनों से जा मिलने की आस पूरी करने की पहाड़ सी जद्दोजहद का सिलसिला जारी है। ताजा मामला बलरामपुर का है, जहां सात श्रमिक 700 किलोमीटर पैदल चलकर सोमवार को अपने घर पहुंचे। परिवार के लिये दो वक्त की रोटी जुटाने के लिये झांसी जिले में पत्थर तोड़ने का काम करने पहुंचे बलरामपुर के पचपेड़वा स्थित खादर गांव के निवासी सात मजदूरों का काम कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के कारण ठप हो गया। उनके पास जो जमा पूंजी थी वह भी करीब 20 दिन में खत्म हो गयी।

लॉकडाउन बढ़ने और रोटी का संकट खड़ा होने पर सभी मजदूरों का हौसला जवाब दे गया और सभी मजदूर एक सप्ताह पहले करीब 700 किलोमीटर का सफर पैदल तय करने के लिये निकल पड़े। मजदूर शिव प्रसाद (35) बताते हैं, 'उनकी 80 वर्षीय मां की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। मां बार बार याद कर रही थी। मां के पास जाने का इरादा करके वह झांसी से अपने साथियों के साथ अपने गांव के लिये पैदल निकले। उनके पास खाने पीने का सामान नहीं था लेकिन घर पहुचने की जूनन लेकर वहां से निकल पड़े। एक हफ्ते के सफर में तमाम परेशानियां आयीं। कई बार हौसला जबाब दे गया लेकिन परिवार वालों का चेहरा देखने की लालसा में हौसले को फिर से इकठ्ठा कर सबके साथ चल दिए।'

शिव प्रसाद के साथी मजदूर प्रभुदयाल (28) ने बताया, '14 अप्रैल की सुबह सभी लोग झांसी से निकल पड़े। पहले तो उम्मीद थी कि कहीं न कहीं लखनऊ तक जाने के लिये वाहन मिल जाएगा लेकिन करीब 400 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद भी उन्हें वाहन नही मिला। कई जगह वाहनों को आता—जाता देख, उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन कोई नहीं रुका। वाहन पकड़ने की कोशिश में उनका मोबाइल फोन भी कहीं गिर गया।'

शिव प्रसाद बताते है कि पिछले एक सप्ताह से अपने साथियों सहित लगातार पैदल सफर कर रहे हैं और थककर चूर हो जाने पर सिर्फ दो घण्टे आराम करने के बाद मंजिल की तरफ चल पड़ते। उन्होंने बताया कि रास्ते में कई बार पैरों में छाले पड़ते और फूटते रहे लेकिन परिवार से मिलने की आस के आगे ये तमाम तकलीफें कुछ भी नहीं थीं। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि झांसी से चलकर अपने गांव खादर जाने वाले सात मजदूरों की स्क्रीनिंग कराकर उन्हें उनके घर में ही 14 दिन के लिये पृथकवास में भेजा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इन मजदूरों की निगरानी के लिये पुलिस टीम भी लगा दी गई है, जो 14 दिन लगातार इन पर नज़र रखेगी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में कुछ दिनों बाद कामयाबी जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इन मजदूरों की जिंदगी फिर से पटरी पर लौट आएगी लेकिन लॉकडाउन के समय व्यतीत किया गया वक्त और 700 किलोमीटर का थकाकर चकनाचूर कर देने वाला सफर किसी डरावने सपने से कम नहीं रहा होगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए