लाइव न्यूज़ :

India Today-Axis My India Exit Poll: बिहार में महागठबंधन सरकार, नीतीश की विदाई तय, तेजस्वी होंगे सीएम!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 7, 2020 22:04 IST

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया Exit poll के अनुसार बिहार में महागठबंधन की सरकार बननी तय हो गई है। एनडीए 100 सीट से नीचे है। महागठबंधन को 139-161 तक सीटें मिल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई, 71 सीटों के लिए जहां 28 अक्टूबर को मतदातओं ने वोट डाले थे।दूसरे चरण का मतदान 94 सीटों के लिए 3 नवंबर को संपन्न हुआ, अंतिम 78 सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान हुआ।इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में नीतीश सरकार को जाना तय है।

नई दिल्लीः बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए तीनों चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। चुनाव नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया Exit poll के अनुसार बिहार में महागठबंधन की सरकार बननी तय हो गई है। एनडीए 100 सीट से नीचे है। महागठबंधन को 139-161 तक सीटें मिल रही हैं।

विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई, 71 सीटों के लिए जहां 28 अक्टूबर को मतदातओं ने वोट डाले थे तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 94 सीटों के लिए 3 नवंबर को संपन्न हुआ, अंतिम 78 सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान हुआ।

इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में नीतीश सरकार को जाना तय है। तेजस्वी यादव की आंधी में पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार साफ हो गए हैं। एनडीए को मात्र 61 से 91 सीट मिल रही हैं। नीतीश कुमार की विदाई तय है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि ये उनका अंतिम विधानसभा चुनाव हो सकता है।

एग्जिट पोल के अनुसार किसे कितनी सीट?

•    महागठबंधन को 139 से 161 सीटें

•    एनडीए को 69 से 91 सीटें 

•    लोजपा को 3 से 5 सीटें 

•    GDSF को 3 से 5 सीटें

•    अन्य को 3 से 5 सीटें 

243 सदस्यीय विधानसभा के लिए लगभग 7.30 करोड़ पात्र मतदाता हैं, जिनमें से 78 लाख पहली बार अपने वोटिंग अधिकार का प्रयोग किए, अहम स्टेकहोल्डर्स में से एक तरफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए ) का सत्तारूढ़ गठबंधन है, जिसमें चुनवी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दल-यूनाइटेड ने 115 सीटों, भारतीय जनता पार्टी ने 110, विकासशील इनसान पार्टी ने 11 और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, दूसरी तरफ विपक्ष के महागठबंधन में मुख्य रूप से लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल (इस चुनाव में उनके बेटे तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री के चेहरे हैं) ने 144 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, महागठबंधन के अन्य सहयोगियों में कांग्रेस 70, सीपीआई-एमएल 19, सीपीआई 6 और सीपीआईएम 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020तेजस्वी यादवनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील