लाइव न्यूज़ :

रूस-यूक्रेन युद्ध: रोमानिया और हंगरी के रास्ते भारत लाए जाएंगे यूक्रेन में फंसे भारतीय, दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 25, 2022 16:10 IST

यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने यहां मौजूद सभी भारतीय नागरिकों और स्टूडेंट्स के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि उन्हें जल्द ही रोमानिया और हंगरी से के रास्ते से बाहर निकालने के लिए भारत सरकार काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने यहां मौजूद सभी भारतीय नागरिकों और स्टूडेंट्स के लिए एडवाइजरी जारी की हैयूक्रेन में मौजूद सभी भारतीयों को भारत सरकार रोमानिया और हंगरी के रास्ते से बाहर निकालने के लिए काम कर रही है

कीव: यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने यहां मौजूद सभी भारतीय नागरिकों और स्टूडेंट्स के लिए शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के जरिये भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीयों को बताया है कि उन्हें भारत सरकार रोमानिया और हंगरी के रास्ते से बाहर निकालने के लिए काम कर रही है।

भारत सरकार लगातार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने की कोशिश में लगी हुई है। इसी क्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने को लेकर रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया के अपने समकक्षों से की थी। जयशंकर ने यूक्रेन संकट को लेकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी फोन पर बातचीत की थी और इस बात को रेखांकित किया था कि हालात को शांत करने के लिए वार्ता एवं कूटनीति सर्वश्रेष्ठ रास्ता है। 

फिलहाल, रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं। बता दें कि गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की थी। रूस द्वारा उठाए गए इस कदम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा की जा रही है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादIndian Embassy
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

विश्वयुवा नेता की मौत से फिर सुलग उठा बांग्लादेश, भारतीय दूतावास पर फेंके गए पत्थर; प्रमुख मीडिया कार्यालयों में लगाई आग

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर