लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेशी मीडिया के कुछ हिस्सों में अयोध्या फैसले पर चली फर्जी खबर, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

By भाषा | Updated: November 14, 2019 03:07 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘जो लोग समुदायों को विभाजित करने, विद्वेष को बढ़ाने और भारत तथा बांग्लादेश के लोगों के बीच दोस्ती को कमजोर करने के लिए इस तरह की फर्जी और द्वेषपूर्ण खबरों को जानबूझकर फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देढाका में भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में भी कहा कि इस तरह की खबरें पूरी तरह फर्जी हैं। उच्चायोग ने कहा कि जानबूझकर भारत को लेकर लोगों को भ्रमित करने के लिए इस फर्जी खबर को फैलाना, बेहद गलत है।

भारत ने बुधवार को बांग्लादेशी मीडिया के एक हिस्से में चल रही इस रिपोर्ट को ‘‘द्वेषपूर्ण’’ और ‘‘फर्जी’’ बताया कि अयोध्या फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को बधाई दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने जानबूझकर ऐसी फर्जी खबर फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों की निंदा की, और कहा कि ये भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीत दोस्ती को कमजोर करने की कोशिश है।

कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘जो लोग समुदायों को विभाजित करने, विद्वेष को बढ़ाने और भारत तथा बांग्लादेश के लोगों के बीच दोस्ती को कमजोर करने के लिए इस तरह की फर्जी और द्वेषपूर्ण खबरों को जानबूझकर फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं , हम उनकी जोरदार निंदा करते हैं।’’ ढाका में भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में भी कहा कि इस तरह की खबरें पूरी तरह फर्जी हैं।

उच्चायोग ने कहा, ‘‘उच्चायोग के संज्ञान में यह आया है कि एक पत्र जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के प्रधान न्यायाधीश को लिखा गया बताया जा रहा है और उसे स्थानीय मीडिया में बांटा गया है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘ये पत्र पूरी तरह फर्जी और द्वेषपूर्ण है। इसका मकसद बांग्लादेश के लोगों को गुमराह करना और सामाजिक विद्वेष को बढ़ावा देना है।’’

उच्चायोग ने कहा कि जानबूझकर भारत को लेकर लोगों को भ्रमित करने के लिए इस फर्जी खबर को फैलाना, बेहद गलत है। बांग्लादेशी मीडिया के कुछ हिस्सों में यह खबर दी गई थी कि अयोध्या फैसले के बाद मोदी ने भारत के प्रधान न्यायाधीश को बधाई दी। 

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए