लाइव न्यूज़ :

भारत ने UNSC में किया यूक्रेन का समर्थन, कहा- बुचा में नागरिकों की हत्या की खबरें परेशान करने वाली, जांच जरूरी

By भाषा | Updated: April 6, 2022 07:18 IST

भारत ने यूक्रेन के बुचा में नागरिकों को मारे जाने के मामले में स्वतंत्र जांच की बात कही है। भारत ने साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए एक बार फिर कूटनीति के जरिए मामले का हल निकालने की बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देबुचा में नागरिकों को मारे जाने की खबरों के मामले में भारत ने स्वतंत्र जांच की मांग की।भारत हिंसा की तत्काल समाप्ति और शत्रुता खत्म करने की भी अपील की, यूएनएससी की बैठक में की अपील।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी इस बैठक को संबोधित किया।

न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में यूक्रेन के बुचा शहर में नागरिकों के मारे जाने संबंधी खबरों को ''बेहद परेशान'' करने वाला करार देते हुए इस कृत्य की कड़ी निंदा की। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने यूक्रेन पर संरा सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि बुचा में नागरिकों के मारे जाने संबंधी हालिया खबरें काफी परेशान करने वाली हैं।

उन्होंने कहा कि भारत बुचा हत्याओं की निंदा करता है और एक स्वतंत्र जांच के आह्वान का समर्थन करता है। यूक्रेन संघर्ष पर तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत हिंसा की तत्काल समाप्ति और शत्रुता खत्म करने के अपने आह्वान को दोहराता है। उन्होंने कहा कि जब निर्दोष लोगों की जान दाव पर लगी हो तो केवल कूटनीति ही एकमात्र विकल्प रह जाता है।

तिरुमूर्ति ने बैठक के दौरान कहा, ''परिषद द्वारा पिछली बार इस मुद्दे पर चर्चा के बाद से यूक्रेन के हालात में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला है। सुरक्षा परिस्थितियों के साथ ही मानवीय हालात और बिगड़े हैं।''

गौरतलब है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को पहली बार यूएनएससी की बैठक को संबोधित किया।

जेलेंस्की ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) से कहा कि युद्ध अपराधों के लिए रूसी सेना को तुरंत न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए। वीडियो के जरिए अपने संबोधन में जेलेंस्की ने रूस के सैनिकों पर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे बर्बर अत्याचार करने का आरोप लगाया और कहा कि वे इस्लामिक स्टेट समूह जैसे आतंकवादियों से अलग नहीं हैं।

यूक्रेन के विभिन्न इलाकों खासकर बुचा से सामने आई खौफनाक तस्वीरों ने दुनिया में खलबली मचा दी है और रूस के खिलाफ युद्ध अपराधों के लिए मुकदमा तथा कठोर पाबंदी लगाने की मांग की गई है। परिषद को संबोधित करते हुए संरा महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कहा कि वह बुचा में आम नागिरकों की हत्या की भयावह तस्वीरों को कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने प्रभावी जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए तत्काल एक निष्पक्ष जांच का आह्वान किया। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषदयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप