लाइव न्यूज़ :

कश्मीर को लेकर किए ट्वीट पर हुंडई ने मांगी माफी, भारत ने दक्षिण कोरिया के राजदूत को किया तलब

By अनिल शर्मा | Updated: February 9, 2022 10:42 IST

हुंडई और उसकी सहयोगी कंपनी किआ कॉरपोरेशन से संबंधित सोशल मीडिया हैंडल ने पाकिस्तान द्वारा पिछले दिनों मनाए गए ‘‘कश्मीर एकजुटता दिवस’’ को लेकर सोशल मीडिया मंचों पर पोस्ट साझा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर एकजुटता दिवस को लेकर हुंडई के ट्वीट पर भारत ने द.कोरिया के राजदूत को तलब किया हैविवादित ट्वीट को हुंडई ने डिलीट कर दिया और इसके लिए माफी मांगी हैभारत ने कहा कि यह मामला भारत की क्षेत्रीय अखंडता से जुड़ा है, इसके साथ समझौता नहीं

नयी दिल्लीः भारत ने हुंडई की पाकिस्तान इकाई की तरफ से तथाकथित ''कश्मीर एकजुटता दिवस'' पर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करने को लेकर दक्षिण कोरिया के राजदूत को तलब किया और इस तरह की अस्वीकार्य पोस्ट को लेकर कड़ी नाखुशी दर्ज करायी। भारत ने दो टूक कहा कि यह मामला भारत की क्षेत्रीय अखंडता से जुड़ा है, जिससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री ने इस मामले में खेद जताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि सोमवार को राजदूत को तलब कर इस मुद्दे पर सरकार की तरफ से कड़ी नाखुशी जताई गई। वहीं, दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी हुंडई मोटर ने कश्मीर पर अपने पाकिस्तानी भागीदार के ‘अनधिकृत’ ट्वीट को लेकर माफी मांगी है और पोस्ट को हटा दिया है।

क्या था मामला?

हुंडई और उसकी सहयोगी कंपनी किआ कॉरपोरेशन से संबंधित सोशल मीडिया हैंडल ने पाकिस्तान द्वारा पिछले दिनों मनाए गए ‘‘कश्मीर एकजुटता दिवस’’ को लेकर सोशल मीडिया मंचों पर पोस्ट साझा की थी। इसके बाद दक्षिण कोरियाई कंपनी ने रविवार को कहा था कि इस तरह के असंवेदनशील संचार के प्रति इसकी शून्य सहिष्णुता की नीति है और कंपनी इस तरह के किसी भी विचार की कड़ी निंदा करती है। बागची ने कहा कि रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट सामने आने के तत्काल बाद सियोल में भारतीय राजदूत ने हुंडई मुख्यालय से संपर्क किया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा।

बागची के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चुंग युआई योंग ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को फोन किया और बातचीत के दौरान इस मामले को लेकर खेद जताया है। प्रवक्ता ने कहा, ''इन मुद्दों से उचित तरह से निपटने के लिए हम हुंडई द्वारा पर्याप्त कार्रवाई करने की अपेक्षा करते हैं।'' दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चुंग युआई योंग ने मंगलवार सुबह विदेश मंत्री जयशंकर के साथ बातचीत की और इस दौरान इस मामले को उठाया गया। बागची ने कहा कि बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई और इस दौरान योंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के कारण भारत सरकार और लोगों के ''निरादर'' के लिए खेद व्यक्त किया।

बागची ने कहा कि हुंडई मोटर्स द्वारा एक बयान जारी कर भारत के लोगों के प्रति गहरा खेद व्यक्त किया गया है। बयान में यह स्पष्ट किया गया कि वे राजनीतिक या धार्मिक मुद्दों पर टिप्पणी नहीं करते। इस बीच, जयशंकर ने ट्वीट किया कि दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चुंग युआई योंग से फोन पर बातचीत हुई। हुंडई मामले समेत द्विपक्षीय और बहु-स्तरीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

टॅग्स :हुंडईजम्मू कश्मीरदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos