लाइव न्यूज़ :

मॉस्को में विदेश मंत्रियों की मुलाकात से पहले भारत-चीन सैनिकों के बीच पैंगोग में हुई थी 100-200 राउंड की फायरिंग

By विनीत कुमार | Updated: September 16, 2020 11:27 IST

भारत और चीन के बीच लद्दाख में तनाव बरकरार है। इस बीच ये जानकारी सामने आई है कि दोनों देशों के सैनिकों के बीच सितंबर की शुरुआत में 100 से 200 राउंड की फायरिंग हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत और चीन के बीच सितंबर की शुरुआत में हुई थी करीब 200 राउंड की फायरिंगदोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच मुलाकात के कुछ दिन पहले हुई थी ये घटना

भारत और चीन के सैनिकों ने इस साल सितंबर के शुरुआती हफ्ते में पैंगोग झील के उत्तरी किनारे में 'चेतावनी के तौर' पर 100 से 200 राउंड की फायरिंग की थी। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। ये घटना उस समय हुई जब भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों की अनदेखी कर एक पोस्ट बनाने की कोशिश में जुटे थे। भारत ने इस समय फिंगर 3-4 के आसपास की ऊंचाई पर अपना कब्जा रखा है।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार ये घटना विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीनी समकक्ष वांग यी की 10 सितंबर को हुई मुलाकात से कुछ दिन पहले हुई थी। दोनों नेताओं ने मॉस्कों में लद्दाख में एलएसी पर तनाव घटाने की कोशिश के तौर पर मुलाकात की थी।

दोनों ओर की ओर से इस मुलाकात के बाद लंबे समय से जारी गतिरोध समाप्त करने के लिए पांच सूत्रीय योजना पर सहमती भी जताई गई थी। इसमें सीमा के प्रबंधन से जुड़े सभी मौजूदा समझौतों एवं नियमों का पालन करना, शांति बनाए रखना और स्थिति को बिगाड़ सकने वाली हर कार्रवाई से बचना शामिल है। 

पिछले हफ्ते भी चीन ने की थी नापाक कोशिश

रिपोर्ट के अनुसार चीन ने पिछले हफ्ते भी लद्दाख में पैंगोग झील के दक्षिणी किनारे पर भारतीय कब्जे को हटाने की कोशिश की थी। साथ ही हवा में गोलियां भी चीनी सैनिकों की ओर से चलाई गई थी। चीनी सैनिकों ने गलवान घाटी में 14 जून को हुए झड़प की तरह बंदूक औग गोली छोड़ मध्यकालीन युद्ध जैसे हथियरों के इस्तेमाल की कोशिश की थी। 

इस दौरान दोनों ओर से बाद में गोलियां भी चलाई गईं। पिछले 45 सालों में ऐसा पहली बार हुआ जब भारत और चीन के सैनिकी ओर से एक-दूसरे के लिए फायरिंग की गई।

बता दें कि भारतीय सैनिकों ने हाल ही में इस क्षेत्र में ऊंचाइयों पर कब्जा करके सामरिक लाभ हासिल किया है। सूत्रों का कहना है कि इन ऊंचाइयों पर जाने के प्रयास में चीनी सेना द्वारा कई उकसावे के बाद भी भारतीय सेना मैदान में डटी हुई है।

पिछले सप्ताह के पैंगोंग झील क्षेत्र की उपग्रह से ली गई तस्वीरें दिखाती हैं कि उत्तरी किनारे पर चीनी निर्माण गतिविधि को जारी रखे हुए है और दक्षिण बैंक में भी एलएसी के पास नए निर्माण कर रहा है।

टॅग्स :लद्दाखचीनभारतीय सेनासुब्रह्मण्यम जयशंकर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?