लाइव न्यूज़ :

कश्मीर मामले में भारत उसी तरह शर्मसार हुआ जैसे टीकों के कारण: ममता

By भाषा | Updated: June 24, 2021 20:25 IST

Open in App

कोलकाता, 24 जून पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा समाप्त किये जाने से देश उसी तरह शर्मसार हुआ है जिस तरह कोविड-19 टीकों के मुद्दे से हुआ है।

बनर्जी ने जम्मू कश्मीर के अनेक राजनीतिक दलों के नेताओं की नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की पृष्ठभूमि में यह बयान दिया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे इस बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे इस बैठक का एजेंडा तक नहीं पता।’’

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा समाप्त करने और उसका विभाजन करने से देश को किसी भी तरह मदद नहीं मिली।

केंद्र सरकार ने 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को प्राप्त विशेष दर्जे को समाप्त कर दिया था और उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख में विभाजित कर दिया था।

बनर्जी ने कहा, ‘‘पूर्ण राज्य का दर्जा (जम्मू कश्मीर का) समाप्त करने की क्या जरूरत थी? इससे देश को बिल्कुल भी मदद नहीं मिली। पिछले दो साल से पर्यटक कश्मीर नहीं जा सके हैं। यह देश की प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वहां निरंकुशता ने देश को बहुत बदनाम कराया है जिस तरह कोविड टीकों ने कराया है।’’

बनर्जी ने टीकों के विषय पर ज्यादा कुछ नहीं कहा। हालांकि वह टीकों की कम आपूर्ति, अलग-अलग दरों तथा एकसमान टीकाकरण नीति नहीं होने के खिलाफ विरोध जताते हुए बोलती रही हैं। एक समय उन्होंने भारत में टीकों के कम भंडार को लेकर इसका निर्यात किये जाने की आलोचना की थी।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को दावा किया था कि कोवैक्सीन प्रधानमंत्री के दिमाग की उपज है और इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्वीकृति दिलाई जानी चाहिए या इसे वैश्विक स्वीकार्यता दिलाने के लिए कदम उठाये जाने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील