लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: सबसे बड़ा उछाल, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 9304 नए मामले, 260 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: June 4, 2020 09:26 IST

Coronavirus Update India: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले में सबसे तेज उछाल आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार सुबह से गुरुवार सुबह के बीच कोरोना संक्रमण के 9304 नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना से अब तक 6075 लोगों की हो चुकी है मौतदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 216919 हो गई है, 24 घंटे में 9304 नए मामले

भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6000 के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में ही 260 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। एक दिन में कोरोना से होने वाली मौत में ये सबसे बड़ा इजाफा है। इसके साथ ही देश में कोरोना से कुल मृतकों की संख्या 6075 हो गई है।

वहीं, पिछले 24 घंटे में ही कोरोना संक्रमण के 9304 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण फैलने के मामले में भी ये देश में अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। इसी के साथ भारत में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 216919 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी अपडेट के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 106737 है। वहीं, 104107 लोग ठीक/डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

देश में कोरोना से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां बुधवार को कोरोना वायरस से 122 लोगों की मौत हो गई जो एक दिन में अभी तक सर्वाधिक मौत है। इसके साथ ही इस महामारी से राज्य में मरने वालों की संख्या 2587 हो गई है।

साथ ही 2560 नए मामले भी आए और राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 74,860 हो गई है। ठीक होने वाले रोगियों की संख्या अभी तक 32,329 हो गई है। राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या 39,935 है। कुल चार लाख 97 हजार 276 नमूनों की जांच की गई है।

इस बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया है कि अभी तक देश में कुल 42,42,718 सैंपल की जांच हुई है। इसमें से पिछले 24 घंटे में ही 1,39,485 सैंपल की जांच की गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील