लाइव न्यूज़ :

कोरोना हुआ कमजोर, 24 घंटे में 60 हजार से कम नए मामले, डेढ़ लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 11, 2022 09:36 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 58,077 नए मामले सामने आए, जबकि इस बीमारी से 1,50,407 लोगों की रिकवरी हुई और 657 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 58,077 नए मामले सामने आएपिछले 24 घंटों में 657 लोगों की कोरोना से मौत हुई

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 संक्रमण के 58,077 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या अब 42,536,137 हो गई है। वहीं, देश में अभी भी 697,802 सक्रिय मामले मौजूद हैं। देश में पिछले 24 घंटों में 150,407 लोग कोविड-19 संक्रमण से ठीक हुए हैं, जिसके बाद इस बीमारी से कुल ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा 41,331,158 हो गया है। हालांकि, 657 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई। ऐसे में अब मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख 07 हजार 177 हो गया है।

वहीं, इस दौरान दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.89 रहा, जोकि गुरुवार के मुकाबले कम रहा। पिछले 24 घंटे में 48,18,867 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है, जिसके बाद अब कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,71,79,51,432 हो गया है। बता दें कि गुरुवार को कोविड-19 के 67,084 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों का आंकड़ा 4,24,78,060 हो गया था। इसके अलावा गुरुवार को 1,241 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 5 लाख 06 हजार 520 हो गई थी। 

यही नहीं, कल भारत में 1,67,882 ऐसे भी रहे जो इस बीमारी से ठीक भी हुए। मालूम हो, गुरुवार को सक्रिय मामलों का आंकड़ा 7,90,789 हो गया था, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.44 प्रतिशत था। हालांकि, गुरुवार के मुकाबले आज दैनिक पॉजिटिविटी रेट कम रहा। पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के नए केस में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?