लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना मामलों में 102 दिनों में सबसे बड़ा उछाल, एक्टिव केस भी ढाई लाख के पार

By विनीत कुमार | Updated: March 18, 2021 10:11 IST

भारत में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 172 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक साढ़े तीन करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 35,871 नए मामले सामने आए हैंएक्टिव मरीजों की संख्या 2.5 लाख के पार, मरने वालों की संख्या भी 1 लाख 59 हजार के पारमहाराष्ट्र में एक दिन में आए 23,179 नए मामले, एक्टिव मरीज डेढ़ लाख से ज्यादा

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में पिछले 102 दिनों में सबसे बड़ा उछाल सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 35,871 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इसी अवधि में 172 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है। साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी 2.5 लाख से ऊपर पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में कुल कोरोना केस अब 1,14,74,605 हो गए हैं। इसमें 1,10,63,025 लोग कोरोना से अब तक ठीक हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि जारी है और अब ये आंकड़ा 2 लाख 52 हजार 364 हो गया है। 

वहीं, कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1 लाख 59 हजार 216 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 3 करोड़ 71 लाख, 43 हजार 255 लोगों को कोरोना का टीका भी लगाया जा चुका है। इससे पहले कल सुबह की रिपोर्ट के अनुसार देश भर में 28,903 नए मामले सामने आए थे।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया था कि नए मामलों में 71.10 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु से हैं। इन पांच राज्यों के बाद केरल से सबसे अधिक नए मामले सामने आए। जबकि केरल में पिछले महीने से लगातार नए मामले कम हो रहे थे।

बहरहाल, बात महाराष्ट्र की ही करें तो बुधवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 23,179 नए मामले सामने आए जो 2021 में एक दिन में दर्ज किये गये सबसे अधिक मामले हैं। राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या अब बढ़कर 23,70,507 हो गई है। वहीं, 53,080 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 1,52,760 है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोनावायरस वैक्सीनपंजाब में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील