लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के 24 घंटे में 3 लाख 46 हजार नए मामले, 2624 लोगों की हुई मौत, एक्टिव केस 25 लाख के पार

By विनीत कुमार | Updated: April 24, 2021 11:34 IST

Coronavirus India Update: कोरोना संक्रमण के लगातार तीसरे दिन दो लाख से अधिक केस भारत में सामने आए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या में भी तेजी जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 1 लाख 89 हजार 544 लोगों की मौतस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 13 करोड़ 83 लाख से ज्यादा लोगों को लगी है वैक्सीनये लगातार तीसरा दिन है जब देश में कोरोना के 2 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं

भारत में कोरोना संक्रमण के एक बार फिर रिकॉर्ड संख्या में नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3 लाख 46 हजार 786 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 2624 लोगों की मौत भी इस दौरान कोरोना से हो गई है।

ये लगातार तीसरा दिन है जब देश में कोरोना के 2 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह बताया कि देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1 लाख 89 हजार 544 हो गई है। वहीं, एक्टिव केस भी बढ़कर 25 लाख 52 हजार 940 हो गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 1 करोड़ 66 लाख 10 हजार 481 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 1 करोड़ 38 लाख 67 हजार 997 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। 

पिछले 24 घंटे में 2 लाख 19 हजार 838 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं। इन सबके बीच 13 करोड़ 83 लाख 79 हजार 832 लोगों को कोरोना का टीका देश में लगाया जा चुका है।

कोरोना से मरने वालों की दर 1.14 प्रतिशत हुई

देश में संक्रमण से उबरने वाले लोगों की दर और गिर गई है और यह 83.49 फीसदी है। मरने वालों की दर भी गिरकर 1.14 फीसदी हो गई है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। 

वहीं, 28 सितंबर को 60 लाख के पार, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए। 

19 अप्रैल को भारत में संक्रमण के मामले 1.50 करोड़ के पार चले गए। आईसीएमआर के मुताबिक, 23 अप्रैल तक 27,61,99,222 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई जिनमें से 17,53,569 नमूनों की शुक्रवार को जांच की गई।

(भाषा इनपुट) 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप