लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना के दो हजार से अधिक नए मामले, 24 घंटे में 2380 केस, 56 मरीजों की मौत

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 21, 2022 09:52 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,380 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 1,231 लोग डिस्चार्ज हुए और 56 लोग की कोरोना से मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,380 नए मामले सामने आए हैं।इस दौरान 1,231 लोग डिस्चार्ज हुए और 56 लोग की कोरोना से मौत हुई।

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में रोजाना कोविड-19 के नए मामलों में इजाफा होते हुए देखा जा सकता है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,380 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 4,30,49,974 हो गई है। इसके अलावा 1,231 लोग डिस्चार्ज हुए। ऐसे में अब तक 4,25,14,479 लोगों की कुल रिकवरी हो चुकी है। 

कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 56 लोगों की मौतें हुई हैं, जिसके बाद कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख 22 हजार 062 हो चुका है। फिलहाल, देश में अभी भी 13,433 सक्रिय मामले मौजूद हैं। वहीं, 1,87,07,08,111 लोगों का अब तक कुल वैक्सीनेशन हो चुका है। इस दौरान डेली पॉजिटिवटी रेट 0.53 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि विकली पॉजिटिवटी रेट 0.43 फीसदी रहा। पिछले 24 घंटों में 4,49,114 कोरोना टेस्टिंग हुई है। 

बता दें कि बुधवार को भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,067 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,47,594 हो गई। वहीं, संक्रमण से 40 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,22,006 पर पहुंच गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 12,340 हो गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति