लाइव न्यूज़ :

भारत ने कोविड-19 महामारी के बीच जिबूती को खाद्य सहायता दी

By भाषा | Updated: November 12, 2020 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर भारत ने प्राकृतिक आपदाओं और कोविड-19 महामारी से उबरने के लिए मैत्रीपूर्ण देशों को मदद के तहत जिबूती के लोगों के लिए खाद्य सहायता दी है।

जिबूती में भारतीय मिशन ने ट्वीट किया कि वहां भारत के राजदूत अशोक कुमार ने मानवीय सहायता एवं आपदा राहत के तहत जिबूती के सामाजिक मामले एवं एकजुटता मंत्रालय के महासचिव ममे इफराह अली अहमद को 50 मीट्रिक टन खाद्यान्न सौंपा।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि वर्तमान मानवीय मिशन ‘सागर-दो’ के तहत भारतीय नौसेना का जहाज ऐरावत 10 नवंबर, 2020 को जिबूती बंदरगाह पहुंचा।

बयान के अनुसार सरकार मैत्रीपूर्ण देशों को प्राकृतिक आपदाओं और कोविड-19 महामारी से उबरने में सहायता कर रही है और उसी के तहत आईएनएस ऐरावत जिबूती के लोगों के लिए खाद्यान्न सहायता लेकर पहुंचा।

मिशन सागर-दो प्रधानमंत्री के सागर दृष्टिकोण (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास) के अनुरूप है और वह भारत के इस रूख को दोहराता है कि हिंद महासागर क्षेत्र में वह भरोसेमंद सहयोगी है एवं भारतीय नौसेना समुद्री परिसीमा में जरूरत पड़ने पर सबसे पहले पहुंचती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?