लाइव न्यूज़ :

India-Pakistan Tensions: पाकिस्तान की सीमा से सटे पठानकोट, अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर, संगरूर और तरनतारन में 12 मई तक स्कूल बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2025 21:44 IST

India-Pakistan Tensions: पंजाब, पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है, जो इन पांच जिलों और फाजिल्का तक फैली हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यक्रम में संशोधन कर लिया है, तो वे परीक्षाएं संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी।आधार पर स्कूल खोलने या बंद करने के बारे में निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का भी निर्देश दिया।

India-Pakistan Tensions: पाकिस्तान की सीमा से सटे पंजाब के पांच जिलों और संगरूर में स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के बाकी हिस्सों में शैक्षणिक संस्थान सोमवार से फिर खुलेंगे। पाकिस्तान की सीमा से सटे पठानकोट, अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर और तरनतारन जिलों में अधिकारियों ने विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। पंजाब, पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है, जो इन पांच जिलों और फाजिल्का तक फैली हुई है।

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि अगर किसी विश्वविद्यालय ने पहले ही अपने परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन कर लिया है, तो वे परीक्षाएं संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। सीमावर्ती जिलों के उपायुक्तों को स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर स्कूल खोलने या बंद करने के बारे में निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

बैंस ने शैक्षणिक संस्थानों को सरकार के सुरक्षा प्रोटोकॉल और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का भी निर्देश दिया। इस बीच फिरोजपुर, गुरदासपुर, पठानकोट और मोगा में अधिकारियों ने परामर्श जारी किया, जिसमें लोगों से रविवार शाम को स्वेच्छा से घर की लाइटें बंद करने और जब तक आवश्यक न हो, बाहर निकलने से बचने का आग्रह किया गया।

भारत और पाकिस्तान के बीच जमीन, हवा और समुद्र पर सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोकने के लिए हुए समझौते के बाद पंजाब, खासकर सीमावर्ती इलाकों में रविवार को शांति बनी रही। जिला प्रशासन द्वारा साझा किए गए एक संदेश के अनुसार, अमृतसर में स्कूली शिक्षक ऑनलाइन कक्षाएं ले सकते हैं। जिले के कॉलेज और विश्वविद्यालय भी बंद रहेंगे।

पठानकोट और गुरदासपुर में कॉलेज और विश्वविद्यालय सोमवार को बंद रहेंगे। गुरदासपुर के अधिकारियों द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विश्वविद्यालय और कॉलेज के शिक्षक ऑनलाइन कक्षाएं ले सकते हैं। संगरूर में अधिकारियों ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। इससे पहले बैंस ने कहा था कि पूरे पंजाब में सभी शैक्षणिक संस्थान, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सोमवार को फिर से खुलेंगे।

टॅग्स :पंजाबपाकिस्तानभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह