लाइव न्यूज़ :

India-Pakistan talks: मुंबई-पठानकोट में पाकिस्तान ने आतंकी हमला कर ‘विश्वासघात’ किया?, कांग्रेस नेता थरूर ने कहा-विदेश मंत्री जयशंकर से सहमत हूं, बातचीत संभव नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2025 14:57 IST

India-Pakistan talks: ‘फोरेन कारेस्पोंडेंट क्लब’ (एफसीसी) में आयोजित एक संवाद के दौरान भारत-पाकिस्तान संबंधों पर एक सवाल के जवाब में थरूर ने कहा कि वह अपने जीवन के अधिकांश समय शांति के पक्षधर रहे हैं, ‘‘लेकिन मुझे भी लगता है कि वास्तविकता ने मुझे ठगा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देशशि थरूर ने लोगों के बीच आपसी संबंधों की वकालत की।कोई इस तरह बात नहीं कर सकता कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो।बात न करना भी नीति नहीं है।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता शशि थरूर ने 26 नवंबर 2008 के मुंबई हमले और 2016 के पठानकोट आतंकवादी हमलों को ‘‘विश्वासघात’’ करार देते हुए सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ इस समय निर्बाध वार्ता संभव नहीं है, क्योंकि कोई इस तरह बात नहीं कर सकता कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो। बहरहाल, थरूर ने लोगों के बीच आपसी संबंधों की वकालत की।

उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘‘बात न करना भी नीति नहीं है।’’ यहां ‘फोरेन कारेस्पोंडेंट क्लब’ (एफसीसी) में आयोजित एक संवाद के दौरान भारत-पाकिस्तान संबंधों पर एक सवाल के जवाब में थरूर ने कहा कि वह अपने जीवन के अधिकांश समय शांति के पक्षधर रहे हैं, ‘‘लेकिन मुझे भी लगता है कि वास्तविकता ने मुझे ठगा है।’’

थरूर ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में विदेश मंत्री से सहमत हूं कि निर्बाध बातचीत संभव नहीं है क्योंकि आप प्रतिक्रिया देने के अलावा कुछ नहीं कर सकते। उदाहरण के लिए, जब 26/11 (मुंबई) हमला हुआ, तब हम बातचीत की प्रक्रिया में थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप इस तरह से बातचीत जारी नहीं रख सकते जैसे कि कुछ हुआ ही न हो।’’

थरूर ने साथ ही कहा कि जिस तरह से अमेरिका से भारतीयों के एक समूह को वापस भेजा गया, उससे स्वाभाविक रूप से भारत में काफी चिंता, आक्रोश और गुस्सा पैदा हुआ है तथा नयी दिल्ली को इस बारे में वाशिंगटन को ‘‘संवेदनशीलता से’’ संदेश देना होगा। 

टॅग्स :शशि थरूरपाकिस्तानBJPकांग्रेसशहबाज शरीफनरेंद्र मोदीS Jaishankar
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो