लाइव न्यूज़ :

भारत ने पाक को कोई संदेश नहीं भेजा, विदेश मंत्रालय ने कहा- पीएम इमरान खान के सलाहकार का दावा ‘भ्रामक’ और ‘मनगढ़ंत’

By भाषा | Updated: October 15, 2020 21:28 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के विशेष सलाहकार मोईद यूसुफ का यह दावा ‘‘भ्रामक’’ तथा ‘‘मनगढ़ंत’’ है कि भारत ने वार्ता के लिए संदेश भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार की विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने तथा हर रोज भारत को सुर्खियों में लाकर वहां के लोगों को गुमराह करने का प्रयास है।दावा किया था कि भारत ने वार्ता की इच्छा व्यक्त करने के लिए पाकिस्तान को संदेश भेजा था। भारतीय मीडिया प्रतिष्ठान को पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दिए गए साक्षात्कार संबंधी खबरें देखी हैं।

नई दिल्लीः विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने वार्ता के लिए पाकिस्तान को कोई संदेश नहीं भेजा है और इस संबंध में वहां के प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के विशेष सलाहकार का दावा ‘‘भ्रामक’’ तथा ‘‘मनगढ़ंत’’ है।

इसने कहा कि आतंकवाद को इस्लामाबाद का समर्थन और नयी दिल्ली के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल सामान्य पड़ोसी संबंधों के लिए माहौल को अनुकूल नहीं करते। मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के विशेष सलाहकार मोईद यूसुफ का यह दावा ‘‘भ्रामक’’ तथा ‘‘मनगढ़ंत’’ है कि भारत ने वार्ता के लिए संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का यह दावा वहां की सरकार की विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने तथा हर रोज भारत को सुर्खियों में लाकर वहां के लोगों को गुमराह करने का प्रयास है।

यूसुफ ने एक भारतीय समाचार वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में दावा किया था कि भारत ने वार्ता की इच्छा व्यक्त करने के लिए पाकिस्तान को संदेश भेजा था। उन्होंने इस दौरान कश्मीर तथा अन्य मुद्दों पर भी बात की। श्रीवास्तव ने यूसुफ की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘तथाकथित संदेश के बारे में, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमारी तरफ से ऐसा कोई संदेश नहीं भेजा गया। हमने एक भारतीय मीडिया प्रतिष्ठान को पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दिए गए साक्षात्कार संबंधी खबरें देखी हैं। उन्होंने भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी की है।’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमेशा की तरह, यह पाकिस्तान का अपनी मौजूदा सरकार की घरेलू विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने तथा हर रोज भारत को सुर्खियों में लाकर वहां के लोगों को गुमराह करने का प्रयास है।’’ श्रीवास्तव ने कहा कि इस अधिकारी को सलाह दी जाती है कि वह अपनी सलाह अपने प्रतिष्ठान तक सीमित रखें और भारत की घरेलू नीति पर टिप्पणी न करें।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके (पाकिस्तानी अधिकारी) द्वारा दिए गए बयान जमीनी तथ्यों के विपरीत, भ्रामक और मनगढ़ंत हैं।’’ श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तानी नेतृत्व भारत के खिलाफ लगातार अनुचित, भड़काऊ और घृणा संबंधी बातें करता रहा है। भारत के खिलाफ आतंकवाद को उसका समर्थन और ‘‘शर्मनाक तथा अभद्र भाषा’’ का इस्तेमाल सामान्य पड़ोसी संबंधों के लिए माहौल को अनुकूल नहीं बनाते।

टॅग्स :दिल्लीपाकिस्ताननरेंद्र मोदीइमरान खानचीनजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत