लाइव न्यूज़ :

India-Pakistan ceasefire Updates: बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान?, उधमपुर एयरफोर्स स्टेशन, सांबा, कठुआ और अखनूर सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन, देखें वीडियो

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 12, 2025 22:03 IST

India-Pakistan ceasefire Updates: उधमपुर, सांबा, कठुआ में ड्रोनों से हमला, अखनूर सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी भी।

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय एयर डिफेंस की ओर से उन पर गोलियां व गोले बरसा कर उन्हें नाकाम बना दिया गया।पाक सेना द्वारा छोटे हथियारों से गोलियां चला कर सीजफायर का उल्लंघन किया गया था।पुष्टि तो नहीं हो पाई पर प्रभावित स्थानीय नागरिकों ने इसके प्रति जानकारी जरूर दी थी।

India-Pakistan ceasefire Updates: पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। उसने फिर से अपने मौखिक समझौते को तोड़ते हुए जम्मू कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर के उधमपुर के एयरफोर्स स्टेशन, सांबा, कठुआ व अखनूर सेक्टर में ड्रोनों से हमला कर दिया। यही नहीं अखनूर, परगवाल, रामगढ़ और आरएस पुरा छोटे हथियारों से गोलियां चलाने की खबरें भी हैं। मिलने वाली खबरों में कहा गया है कि अखनूर, सांबा तथा कठुआ के कुछ इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोनों का हमला उस समय शुरू हो गया जब भारतीय प्रधानमंत्री ने अपना राष्ट्र के नाम संबोधन समाप्त किया था। मिलने वाले समाचारों के अनुसार, जिन इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए वहां भारतीय एयर डिफेंस की ओर से उन पर गोलियां व गोले बरसा कर उन्हें नाकाम बना दिया गया।

कितने पाक ड्रोनों को मार गिराया गया था। इतना जरूर था कि इन सभी इलाकों में ब्लैकआउट किया जा चुका था और ऐसी खबरें जम्मू में पहुंचने पर जम्मू के भी कई इलाकों में ब्लैकआउट कर दिया गया था।इस बीच कई सेक्टरों में पाक सेना द्वारा छोटे हथियारों से गोलियां चला कर सीजफायर का उल्लंघन किया गया था जिसकी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हो पाई पर प्रभावित स्थानीय नागरिकों ने इसके प्रति जानकारी जरूर दी थी।

टॅग्स :Pakistan Armyपाकिस्ताननरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील