लाइव न्यूज़ :

India-Pak Ceasefire Agreement: जमीन, हवा और समुद्र से ‘सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने’ का फैसला, सीज़फायर एग्रीमेंट की अहम बातें

By रुस्तम राणा | Updated: May 10, 2025 22:42 IST

भारतीय विदेश सचिव के अनुसार, दोनों देश इस बात पर सहमत हुए कि दोनों पक्ष शनिवार शाम 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र से सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोक देंगे।" उन्होंने कहा कि डीजीएमओ 12 मई को दोपहर में फिर से बात करेंगे।

Open in App

India-pakistan Ceasefire Agreement: भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को आज शाम 5 बजे से गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "पाकिस्तान के डीजीएमओ (सैन्य संचालन महानिदेशक) ने दोपहर 3.35 बजे भारत के डीजीएमओ को फोन किया। वे इस बात पर सहमत हुए कि दोनों पक्ष शाम 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र से सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोक देंगे।" उन्होंने कहा कि डीजीएमओ 12 मई को दोपहर में फिर से बात करेंगे।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी एक्स पर पोस्ट किया कि "भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है।" उन्होंने लिखा, "भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ़ लगातार दृढ़ और अडिग रुख अपनाया है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।"

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया था, "अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य ज्ञान और बेहतरीन बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद।"

src="https://truthsocial.com/@realDonaldTrump/114483405683675564/embed" class="truthsocial-embed" width="600" allowfullscreen="allowfullscreen"

हालांकि सीज़फायर के तुरंत बाद पाकिस्तान की ओर से ड्रोन अटैक की खबरें भी सामने आई, जिस कारण उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान के हिस्सों में कंपलीट ब्लैक आउट किया गया। 

टॅग्स :भारतपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण